राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी, बुहाना में लड्डू बांटकर किया स्वागत

खेतड़ी ।झुंझुनूं ।अजीत जांगिड़
बुहाना के नगरपालिका परिसर में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा राजस्थान से सतीश पूनिया और अलका गुर्जर को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर खुशी का माहौल रहा। पूर्व सांसद संतोष अहलावत के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर और मिठाई बांटकर पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। इस अवसर पर पूर्व सांसद संतोष अहलावत ने कहा कि भाजपा नेतृत्व ने संगठन के समर्पित और अनुभवी कार्यकर्ताओं को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाकर कार्यकर्ताओं का सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि सतीश पूनिया और अलका गुर्जर का राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में लंबा अनुभव रहा है, जिसका लाभ राज्य और देश को मिलेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों उम्मीदवार राज्यसभा में राजस्थान की जनता की आवाज को मजबूती से उठाएंगे। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए निर्णय का स्वागत किया वहीं कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन को मजबूत करने वाला निर्णय बताते हुए उत्साह प्रकट किया। इस मौके पर भाजपा नेता विकास भालोठिया, समाजसेवी भरत बोहरा, पूर्व उपप्रधान राजपाल सिंह तंवर, चेयरमैन दशरथ तंवर, विकास शर्मा लोटिया, कृष्ण खान्दवा, अनिल नाड़ियां सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन मिठाई वितरण और एक-दूसरे को बधाई देने के साथ हुआ।