10 साल से फरार स्थायी वारंटी नदीम गिरफ्तार, मण्डावा पुलिस की बड़ी सफलता

मण्डावा I झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
मण्डावा पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस थाना मण्डावा की टीम ने 10 वर्षों से फरार स्थायी गिरफ्तारी वारंटी नदीम को दस्तयाब कर न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक झुंझुनूं कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन में, वृताधिकारी वृत झुंझुनूं ग्रामीण हरीसिंह धायल के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। थानाधिकारी रामनारायण चोयल (पुलिस निरीक्षक) के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट झुंझुनूं द्वारा प्रकरण सरकार बनाम ईमरान में जारी स्थायी गिरफ्तारी वारंट के तहत फरार वारंटी नदीम की लगातार तलाश कर उसे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। गिरफ्तार वारंटी की पहचान नदीम पुत्र मौहम्मद दाउद, उम्र 42 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 13, मण्डावा, थाना मण्डावा, जिला झुंझुनूं (राजस्थान) के रूप में हुई है। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी एवं सूचनात्मक इनपुट के आधार पर लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को दबोचा गया, जिसे अब न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है। गठित पुलिस टीम में रामनारायण चोयल, पु.नि., थानाधिकारी थाना मण्डावा , संजीव कुमार, सउनि, थाना मण्डावा , पपेन्द्र कुमार कानि. , संदीप कुमार कानि. , सरोज, महिला कानि. , सुरेन्द्र कुमार, कानि. थाना मण्डावा शामिल रहें I पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर एक सख्त संदेश गया है, वहीं लंबे समय से फरार वारंटियों के खिलाफ चल रहे अभियान को भी मजबूती मिली है।