श्रवण कुमार सैनी बने जिला अध्यक्ष, संगठन विस्तार और युवाओं को जोड़ने पर रहेगा फोकस
झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
देश के अग्रणी सामाजिक संगठन राष्ट्रीय सैनी सभा ने राजस्थान में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए झुंझुनूं निवासी श्रवण कुमार सैनी को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष अजय सैनी की अभिशंषा पर प्रदेश महासचिव डॉ. शिवकुमार सैनी द्वारा घोषित की गई। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार सैनी, पुत्र नथमल सैनी, फौज का मोहल्ला वार्ड नंबर-24, झुंझुनूं के निवासी हैं। वे लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। इससे पूर्व मार्च 2020 में उन्हें राष्ट्रीय सैनी सभा का झुंझुनूं विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया था, जहां उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य किया। संगठन के प्रति उनकी सक्रियता, समाज सेवा और प्रभावशाली कार्यशैली को देखते हुए अब उन्हें जिला अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वर्तमान में वे राजस्थान टेंट यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर भी कार्यरत हैं तथा सामाजिक गतिविधियों और जनहित कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते रहे हैं। राष्ट्रीय सैनी सभा राजस्थान द्वारा प्रदेशभर में संगठन विस्तार और समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से लगातार नए पदाधिकारियों की नियुक्तियां की जा रही हैं। श्रवण कुमार सैनी की नियुक्ति से झुंझुनूं जिले में संगठन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार सैनी ने कहा कि राष्ट्रीय सैनी सभा द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज को संगठित करने, युवाओं को जोड़ने और समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। साथ ही जून माह में झुंझुनूं इकाई द्वारा संगठनात्मक विस्तार को लेकर विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
घांघू जीण माता मंदिर चोरी का खुलासा, अंतरराज्यीय नकबजन गिरोह के 2 आरोपी गिरफ्तार
एसपी ऑफिस के स्वागत कक्ष से अपहरण मामला, कोतवाली थाने में नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
15 वर्षीय बालक को डॉक्टरों ने दी नई जिंदगी 🚑 छुट्टी के दिन खुला ऑपरेशन थिएटर | Churu News
ऑपरेशन म्यूल हंटर, करोड़ों के साइबर फ्रॉड का खुलासा | 1.16 करोड़ ट्रांजैक्शन | Churu News
















