चौराहे का नामकरण करने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
राजस्थान सर्व समाज समिति की ओर से झुंझुनूं शहर के बाहरी क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे-11 के मंड्रेला रोड चौराहे पर राष्ट्रपुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की भव्य प्रतिमा स्थापित कराने एवं चौराहे का नामकरण उनके नाम पर किए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। महेश बसावतिया ने जानकारी देते हुए बताया कि ज्ञापन राजेंद्र शर्मा पूर्व आयुक्त नगर परिषद झुंझुनूं एवं वरिष्ठ एडवोकेट महेश शर्मा के नेतृत्व में जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर (एडीएम) को सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का राजस्थान, विशेषकर शेखावाटी क्षेत्र से अत्यंत आत्मीय संबंध रहा है। उनकी शिक्षा एवं व्यक्तित्व निर्माण का महत्वपूर्ण कालखंड इसी क्षेत्र में व्यतीत हुआ। उनके राष्ट्रवादी विचार, सामाजिक समरसता, अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद का दर्शन आज भी समाज को नई दिशा और प्रेरणा प्रदान कर रहा है। समिति ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि झुंझुनूं क्षेत्र के नागरिकों एवं समाजजनों की लंबे समय से यह भावना रही है कि शहर के प्रमुख चौराहे पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा स्थापित की जाए, ताकि नई पीढ़ी उनके आदर्शों, राष्ट्रसेवा एवं सामाजिक समर्पण से प्रेरणा प्राप्त कर सके। ज्ञापन में मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा गया कि जनभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए नेशनल हाईवे-11 स्थित मंड्रेला रोड चौराहे पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की भव्य प्रतिमा स्थापित करवाने तथा चौराहे का नामकरण उनके नाम पर किए जाने हेतु शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जाए। समिति ने इसे शेखावाटी की वैचारिक एवं सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर की अनुपस्थिति में ज्ञापन देने वालों में शिवचरण पुरोहित , एडवोकेट मनोज शर्मा , एडवोकेट जितेंद्र निर्मल, एडवोकेट सुजीत शर्मा, सुमेर सिंह कड़वासरा, रामचंद्र शर्मा पाटोदा, सुरेंद्र शर्मा ढाणिंवाला, सुरेंद्र शर्मा भीमसरिया, किशन लाल नायक, श्याम सुंदर शर्मा लालपुर एवं जगदीश सैनी सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे
SP ऑफिस से युवती को जबरन उठाकर ले गए 😱 सुरक्षा के लिए पंहुची थी | Churu Breaking News
15 वर्षीय बालक को डॉक्टरों ने दी नई जिंदगी 🚑 छुट्टी के दिन खुला ऑपरेशन थिएटर | Churu News
ऑपरेशन म्यूल हंटर, करोड़ों के साइबर फ्रॉड का खुलासा | 1.16 करोड़ ट्रांजैक्शन | Churu News



















