मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने की सराहना, कहा— बच्चों और अभिभावकों तक पहुंचाया जाएगा प्रेरक संदेश
झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
शिक्षा के साथ नवाचार और प्रेरणा का अनूठा संगम प्रस्तुत करते हुए महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, खेतड़ी में कार्यरत शिक्षक एवं कवि जितेंद्र जांगिड़ द्वारा निर्मित मोटिवेशनल सॉन्ग “जीवन थारो थान ही घड़णो पड़गो, मोटी-मोटी किताबां नै पढ़णो पड़गो” का मंगलवार को मुख्य जिला शिक्षा कार्यालय झुंझुनूं में विमोचन किया गया। गीत का विमोचन मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अशोक शर्मा एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी खेतड़ी अनुकम्पा अरड़ावतिया ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक जितेंद्र जांगिड़ का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा गीत की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रेरणादायक गीत विद्यार्थियों और अभिभावकों में शिक्षा के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करेगा। उन्होंने इस गीत को अधिक से अधिक बच्चों तक पहुंचाने का आह्वान भी किया, ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई के प्रति प्रेरणा मिल सके। कार्यक्रम में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी झुंझुनूं सुनीता यादव, सहायक निदेशक अशोक जांगिड़, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय खेतड़ी के प्रधानाचार्य संदीप भगासरा, व्याख्याता शैलेन्द्र कुमार, दीपक शर्मा तथा असराम सैनी सहित अनेक शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे। शिक्षक एवं कवि जितेंद्र जांगिड़ के इस प्रयास को शिक्षा जगत में नवाचार और सकारात्मक संदेश देने वाली पहल के रूप में देखा जा रहा है
SP ऑफिस से युवती को जबरन उठाकर ले गए 😱 सुरक्षा के लिए पंहुची थी | Churu Breaking News
15 वर्षीय बालक को डॉक्टरों ने दी नई जिंदगी 🚑 छुट्टी के दिन खुला ऑपरेशन थिएटर | Churu News
ऑपरेशन म्यूल हंटर, करोड़ों के साइबर फ्रॉड का खुलासा | 1.16 करोड़ ट्रांजैक्शन | Churu News


















