राकेश कुमार सिंह और शनाया सैनी निभा रहे मुख्य भूमिका, परामना गांव के कॉलेज में फिल्माए जा रहे दृश्य
नई दिल्ली। आगरा के किरावली थाना क्षेत्र स्थित परामना गांव में श्रीमती शांति देवी डिग्री कॉलेज परिसर में हिंदी फीचर फिल्म तेरी अदाओं ने मारा सनम की शूटिंग जारी है।राभ्या फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही इस फिल्म में राकेश कुमार सिंह और जयपुर की शनाया सैनी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। फिल्म के निर्माता प्रीतम सिंह ने बताया कि फिल्म की कहानी और संवाद राजेन्द्र सिंह शेखावत ने लिखे हैं तथा निर्देशन भी वही कर रहे हैं।फिल्म के डीओपी विकास सक्सेना हैं, जबकि संपादन का कार्य प्रवेश सक्सेना करेंगे। गीत गिरीश भार्गव बिसाऊ ने लिखे हैं। गीतों को आवाज रघुवीर सिंह राठौड़, संतोष कुमार नायक और पूजा नायक ने दी है। संगीत भी संतोष कुमार कनवारी का है, जबकि कोरियोग्राफी कनिष्का सिंह कर रही हैं।फिल्म में सुमन शर्मा (जोधपुर), रीना गौतम (मथुरा), राजकुमार नायक, अमर सिंह, अन्नू पूनिया, सरोज बरोड़, रागिनी तिवारी, दीनदयाल दीनू, अमित चाहर, विवेक चाहर, तरूण चाहर, लक्की डागुर, गौरव चाहर, सत्यवीर चाहर, धर्मेन्द्र चाहर, जीत चाहर, सोनू, समीर, भोला चाहर, यश, अतुल, दशरथ सिंह, आयशा तिवारी और चौधरी उदय भान सिंह सहित कई कलाकार अभिनय कर रहे हैं।मेकअप का कार्य भुवनेश भटनागर संभाल रहे हैं। निर्माताओं के अनुसार पूरी फिल्म उत्तर प्रदेश के किरावली थाना क्षेत्र में ही फिल्माई जाएगी। इस दौरान अवनीश तिवारी सहित फिल्म यूनिट के सदस्य मौजूद रहे।













