नवलगढ़ ।झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
नवलगढ़ व गोठड़ा पुलिस की नाकाबंदी तोड़कर भागे बदमाशों को रविवार को गोठड़ा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसकी जांच मुकुंदगढ़ थानाधिकारी ताराचंद यादव को सौंपी गई। मुकुंदगढ़ पुलिस द्वारा सोमवार सुबह आरोपियों पिलानी थाना क्षत्र के भोजा का बास निवासी अमित श्योराण व चूरू जिले के हमीरवास थाना क्षेत्र के भूदा का बास निवासी अमित बामिल को मुकुंदगढ़ थाने पर लाया गया। जांच अधिकारी मुकुंदगढ़ एसएचओ ताराचंद यादव ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश कर 3 दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ व मामले में अनुसंधान जारी है।













