Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं झुंझुनूं में भाजपा की जिला कार्यकारिणी बैठक हुई

झुंझुनूं में भाजपा की जिला कार्यकारिणी बैठक हुई

19-20 मई के आवासीय प्रशिक्षण शिविर को लेकर जिम्मेदारियां तय, जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुल्हरी ने कहा— कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति

झुंझुनूं । अजीत जांगड़
भारतीय जनता पार्टी ने आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर जिले में पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुल्हरी की अध्यक्षता में आयोजित जिला कार्यकारिणी बैठक में 19 व 20 मई को होने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान को लेकर व्यापक रणनीति बनाई गई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों को अलग-अलग दायित्व सौंपते हुए प्रशिक्षण अभियान को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया गया। बैठक में भाजपा जिला महामंत्री वीरपाल सिंह ने बताया कि दो दिवसीय यह जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर पूरी तरह आवासीय रहेगा, जिसमें मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, जिला कार्यकारिणी सदस्य, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, विधायक और विधायक प्रत्याशी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण महाभियान केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि संगठन को वैचारिक रूप से और अधिक मजबूत करने का अभियान है। जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुल्हरी ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि भाजपा की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं और प्रशिक्षण शिविर संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और जनसेवा के संकल्प को और सशक्त करेगा। उन्होंने ‘मन की बात’ कार्यक्रम को लेकर भी मंडलवार जिम्मेदारियां तय करते हुए बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण अभियान के जिला सह-संयोजक विकास लोटिया ने कहा कि यह प्रशिक्षण आत्ममंथन, वैचारिक मजबूती और संगठनात्मक ऊर्जा का बड़ा माध्यम बनेगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पूरे समर्पण के साथ भागीदारी निभाने का आह्वान किया। बैठक के अंत में भाजपा जिला महामंत्री योगेंद्र मिश्रा ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, अजय चाहर, पूनम गुर्जर, अनिता जांगिड़, जिला मंत्री मंजू सैनी, निखिल शर्मा, सुनीता स्वामी, सुरेन्द्र रसगनिया, सुशील कुमार, आईटी प्रभारी सौरभ सोनी, जिला प्रवक्ता संजय मोरवाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जयसिंह माठ सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।

महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन 🔥 Petrol-Diesel Price Protest | Churu News

 

Advertisement