देश की प्रतिष्ठित कंपनी सेक्रेटरी परीक्षा का शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित आयोजन, परीक्षार्थियों को दी सफलता की शुभकामनाएं
झुंझुनूं ।अजीत जांगिड़
शहर के गौरव पथ स्थित एस.एस. मोदी विद्या विहार में इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई), नोएडा द्वारा आयोजित देश की प्रतिष्ठित सीएस एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट, एग्जीक्यूटिव एवं प्रोफेशनल परीक्षा जून-2026 का रविवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। परीक्षा का आयोजन 1 जून से 7 जून तक किया गया, जिसमें अभ्यर्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।सीएस परीक्षा प्रभारी नवल किशोर शर्मा ने बताया कि परीक्षा दो पारियों में आयोजित की गई। प्रथम पारी प्रातः 9:00 बजे से 12:15 बजे तथा द्वितीय पारी दोपहर 2:30 बजे से सायं 5:45 बजे तक संचालित हुई। परीक्षा अवधि के दौरान कुल 456 परीक्षार्थियों ने विभिन्न चरणों की परीक्षाओं में भाग लिया। उन्होंने बताया कि परीक्षा का आयोजन पूरी पारदर्शिता, अनुशासन और सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं के साथ संपन्न कराया गया। केंद्र पर अभ्यर्थियों की सुविधा एवं परीक्षा संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं।।इस अवसर पर सीएस शालू टिबड़ा ने सभी परीक्षार्थियों को उज्ज्वल भविष्य और सफलता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं। वहीं मुंबई प्रवासी ट्रस्टी शशिकांत मोदी, गीलूराम मोदी, सौरभ मोदी, प्रियंक मोदी, कनिका मोदी, विद्यालय समन्वयक सीए मनीष अग्रवाल, अकादमिक निदेशक रॉय सी. पॉल तथा प्राचार्य विजय मसीह ने भी अभ्यर्थियों को उनके सफल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।विद्यालय प्रशासन ने परीक्षा के सफल संचालन पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं सफल आयोजन से संस्थान की व्यवस्थागत क्षमता और शैक्षणिक प्रतिष्ठा को नई मजबूती मिली है।










