हेतमसर शेखावाटी पब्लिक स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों का भव्य सम्मान

97.20% अंक के साथ निशा खीचड़ बनी क्षेत्र टॉपर, शेखावाटी की प्रतिभाओं का परचम, सीबीएसई परिणामों पर गांव-गांव गूंजा विजयी जुलूस

मण्डावा। झुंझुनूं । अजीत जांगड़
हेतमसर स्थित शेखावाटी पब्लिक स्कूल में रविवार को सीबीएसई कक्षा 10 एवं 12 (कला एवं विज्ञान वर्ग) के शानदार परीक्षा परिणामों के उपलक्ष में विद्यालय प्रांगण में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर मेधावी छात्र-छात्राओं के उत्साह और गौरव से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम में विद्यालय चेयरमैन संतोष मित्तल ने आगन्तुक अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का माल्यार्पण कर तथा साफा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने सभी मेधावी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। 12वीं कला वर्ग में छात्रा निशा खीचड़ (पुत्री विजयसिंह) ने 97.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सम्पूर्ण मण्डावा क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। छात्र अक्षित खीचड़ (पुत्र रविकांत) ने 96.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा छात्रा मरियम अमीर (पुत्री सरफराज अहमद) ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। कक्षा 10वीं में भी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। छात्रा खुशी चौधरी (पुत्री सुभाष चन्द्र) ने 94.40 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। पिहु स्वामी ( पुत्री राकेश कुमार) ने 94 प्रतिशत तथा मुस्कान ( पुत्री महीपाल सिंह) ने 93.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं पाविका (पुत्री राकेशचन्द्र ईश्वरवाल) ने 92.80 प्रतिशत तथा भानुज रेपसवाल ने 92.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 12वीं विज्ञान वर्ग में भी विद्यार्थियों ने बेहतरीन सफलता अर्जित की। कृतिका (पुत्री राकेश) ने 92.60, साक्षी भास्कर (पुत्री संदीप भास्कर) ने 92.20, तनवी ने 91.40, स्नेहा ने 90.00 प्रतिशत तथा मनोज सिंह ने 90.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष 50 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है, जो विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था को दर्शाता है। कार्यक्रम के उपरांत एकेडमिक डायरेक्टर ज्योति मित्तल, कार्यकारिणी निदेशिका दीपिका मित्तल एवं प्रबंधक निदेशिका ने संयुक्त रूप से विजयी जुलूस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह भव्य जुलूस हेतमसर से प्रारंभ होकर संजय नगर, चकबास, सिगड़ा, वाहिदपुरा, मण्डावा, नूँआ एवं दुराना होते हुए झुंझुनूं तक निकाला गया, जहां ग्रामीणों ने जगह-जगह मेधावी विद्यार्थियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया तथा मिठाइयां बांटकर खुशी व्यक्त की। शेखावाटी क्षेत्र में यह आयोजन शिक्षा के प्रति बढ़ते उत्साह और ग्रामीण प्रतिभाओं की उत्कृष्ट उपलब्धियों का जीवंत उदाहरण बनकर सामने आया।

महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन 🔥 Petrol-Diesel Price Protest | Churu News