गुढागौड़जी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, न्यायालय के पुराने प्रकरण में आरोपी दबोचा
झुंझुनूं । अजीत जांगड़
जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़ को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुढागौड़जी थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 14 वर्ष पुराने प्रकरण में फरार चल रहे स्थाई वारंटी भवानी सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से पुलिस और न्यायालय से बचता फिर रहा था। पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन एवं वृताधिकारी नवलगढ़ महावीर सिंह के सुपरविजन में गुढागौड़जी थाना प्रभारी सुरेश कुमार रोलन के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार एसीजेएम उदयपुरवाटी न्यायालय के प्रकरण संख्या 257/12 एवं एफआईआर संख्या 82/2012 में धारा 458, 324, 326 एवं 323 भादंसं के तहत आरोपी भवानी सिंह पुत्र सवाई सिंह निवासी धमोरा, थाना गुढागौड़जी पिछले 14 वर्षों से फरार चल रहा था। आरोपी के विरुद्ध स्थाई वारंट जारी था।
विशेष अभियान के दौरान मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम धमोरा में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। टीम में थानाधिकारी सुरेश कुमार रोलन, सहायक उपनिरीक्षक विधाधर सिंह, हैड कांस्टेबल अजय कुमार, कांस्टेबल संजय सिंह तथा चालक कांस्टेबल नरेन्द्र कुमार ने कार्रवाई में अहम भूमिका निभाई।
महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन 🔥 Petrol-Diesel Price Protest | Churu News















