बगड़ में कांग्रेस की बैठक में दिखी ताकत, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार

अमित ओला की मौजूदगी में संगठन को मजबूत करने पर मंथन, कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

बगड़। झुंझुनूं ।अजीत जांगिड़
पीरामल गेट स्थित सामुदायिक भवन में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से कांग्रेस की संगठनात्मक सक्रियता नजर आई। इस दौरान संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झुंझुनूं विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे अमित ओला रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में गिडानिया ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुमेर सिंह महला, पीसीसी सदस्य रंजीत सिंह चंदेलिया एवं झुंझुनूं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजमत अली मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र कुमावत ने की। बैठक में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा आमजन से जुड़े मुद्दों को लेकर सक्रियता बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर संगठन हित में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में कार्यकर्ताओं ने भी संगठनात्मक गतिविधियों को और गति देने को लेकर अपनी बात रखी। इस दौरान कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष संतोष सैनी, पार्षद बलराज बिजारणियां, शुभकरण बरबड़, एडवोकेट उमराव सिंह बिजारणियां, पूर्व मनोनीत पार्षद श्याम लाल सैनी, प्रहलाद गोदारा, सुनील बुंदेला, पूर्व पार्षद सुभाष आल्हा, पूर्व चेयरमैन सत्यवीर बरबड़, पूर्व पार्षद जितेंद्र गोदारा, विकास आल्हा, लीलाधर सैनी, बजरंग चाहर, विनोद बुंदेला, भरत सिंह शेखावत, रामचंद्र कुलदीप, पूर्व सरपंच मदन लाल सैनी, खुड़ाना सरपंच महावीर गोठवाल, धर्मपाल बुंदेला, डीपी बोस, राधेश्याम सैनी, विजय बुंदेला, सीआर आल्हा, पंचायत समिति के पूर्व सदस्य लालचंद सैनी, कांग्रेस मीडिया के विकास गुर्जर, संदीप बुड़ानिया, सुभाष भाम्बू, संगीत गोठवाल, कुलदीप भाम्बू, अवतार सिंह एवं महिपाल सिंह राठौड़ सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुमेर सिंह पीटीआई ने कार्यक्रम का संचालन किया। बैठक में कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया। नेताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी समय में कांग्रेस की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर जोर दिया।