खेतड़ी के तातीजा गांव में यूपीएससी में चयनित प्रीति जेवरिया का किया सम्मान, बेटियां बढ़ा रही है देश का गौरव

खेतड़ी I झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
खेतड़ी उपखंड के तातीजा गांव में यूपीएससी में चयनित प्रीति जेवरिया का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रिटायर आईपीएस पीआर जेवरिया थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता बलवीर सिंह काला ने की I कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम अतिथियों ने शिक्षा की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पीआर जेवरिया ने कहा कि आज के समय में बेटियां किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है। वह अपने कौशल व दक्षता का परिचय देते हुए अपने माता-पिता व देश का गौरव बढ़ा रही हैं। वर्तमान समय में सेना व पुलिस में अधिकारी बनकर बेटियां कंधों से कंधा मिलाकर अपने फर्ज निभा रही हैं। ऐसे में समाज को अब अपनी धारणा को बदलना चाहिए तथा बेटा और बेटी के फर्क को बुलाकर सम्मानता का अधिकार देना चाहिए। पहले के समय में पुराने विचारों के आदमी होने के कारण बेटियों को पूर्ण रूप से आजादी नहीं मिल पाती थी, लेकिन अब बेटियां किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कमजोर नहीं है तथा हर क्षेत्र में अपना कौशल दिखा रही हैं। बेटियों को पढ़ाई के लिए अधिक से अधिक प्रेरित कर उन्हें आगे बढ़ने का मौका देना चाहिए। इस दौरान प्रीती ने अपने अनुभवो को युवाओं के साथ साझा किया और युवाओं को अपने लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए कठोर मेहनत करने की सलाह दीं l कार्यक्रम ग्रामीणों की ओर से प्रीति जेवरिया का माला व प्रतिक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर पूनम बोछवाल, अर्जुन बोछवाल,शेर सिंह जेवरिया, रामावतार जेवरिया, सत्यनारायण जेवरिया, शिवकुमार जेवरिया, धूड़ाराम जेवरिया, महेंद्र, भूराराम, थावरमल, गिरधारी लाल, छोटे लाल, राजेंद्र, पीयूष, अजय, संजय, महेश सहित अनेक लोग मौजूद थे।

ओबीसी प्रकोष्ठ की बैठक में भाजपा सरकार पर कांग्रेस का हमला 🔥 मंडेलिया हाउस में बड़ा मंथन

जब तक चुनाव जीतूंगा नहीं, तब तक चूरू छोड़ूंगा नहीं” — रफीक मंडेलिया का बड़ा बयान 🔥

चूरू से महिला कांग्रेस का बड़ा अभियान, PM को भेजे जाएंगे 10 लाख पोस्टकार्ड