Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं खेतड़ी के ऐतिहासिक हनुमान गढ़ी मंदिर में चोरी की वारदात, ताला तोड़कर...

खेतड़ी के ऐतिहासिक हनुमान गढ़ी मंदिर में चोरी की वारदात, ताला तोड़कर नकदी की पार

खेतड़ी । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
खेतड़ी कस्बे के ऐतिहासिक हनुमान गढ़ी मंदिर में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। चोर मुख्य गेट का ताला तोड़कर नगदी चुरा ले गए। मामले को लेकर पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर आवश्यक जानकारी जुटाई। पुजारी सुनील शर्मा ने बताया कि दो वह खाना खाने के लिए मंदिर के ताला लगाकर घर गए थे। जब वह शाम को मंदिर में पहुंचे तो उन्हें ताले टूटे हुए मिले, जिस पर उन्होंने आसपास के लोगों को बताया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मंदिर में पहुंचने लग गए व चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने की। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस थाने में दी जिस पर खेतड़ी थानाधिकारी मोहनलाल मय जाता मंदिर पहुंचे व जाच पड़ताल शुरु की। वही थोड़ी देर में ही खेतड़ी डिप्टी जुल्फिकार अली भी मय जाप्ता मौके पर पहुंच गए व लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में चोर एक के बाद एक वारदात को अंजाम दे रहे हैं। पहले सूने मकानों को निशाना बनाया जाता था, अब मंदिर भी चोरों के निशाने बने हुए है। खेतड़ी क्षेत्र में में लगातार हो रही चोरियो से ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है। थानाधिकारी ने बताया कि चोरी की वारदात की सूचना पर घटना का मौका मुआयना किया गया है। मामले को लेकर संदिग्ध लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। इस दौरान पुलिस ने चोरों को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने पुलिस पर प्रभावी गश्त करने व आरोपियों को पकड़ने की मांग की। इस मौके पर कैलाश स्वामी, रामावतार वर्मा, दीपक भार्गव, विमल सैनी, अनिल सैनी, मुरारी सोनी, मोतीलाल, अमीलाल आदि मौजूद रहे।

Advertisement