राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने शेखावाटी विश्वविद्यालय में विकास कार्यों का किया लोकार्पण

स्वास्थ्य केंद्र, छात्रसंघ कार्यालय और पुरुष छात्रावास का शुभारंभ, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर दिया जोर

सीकर । राहुल टांक
हरिभाऊ बागड़े ने मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं निरीक्षण किया। विश्वविद्यालय पहुंचने पर कुलगुरु प्रो. अनिल कुमार राय और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।इस अवसर पर राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद विश्वविद्यालय परिसर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, छात्रसंघ कार्यालय तथा शोध एवं विद्यार्थी पुरुष छात्रावास भवन का फीता काटकर शुभारंभ किया।सहायक कुलसचिव कन्हैया लाल जांगिड़ ने बताया कि राज्यपाल ने निर्माणाधीन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और ऑडिटोरियम का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान आरएसआरडीसी अधिकारियों ने उन्हें भवनों की डिजाइन, सिटिंग क्षमता और आर्किटेक्चर की जानकारी दी।राज्यपाल ने विश्वविद्यालय परिसर में चल रहे विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में कुलसचिव श्वेता यादव, परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजेंद्र सिंह, वित्त नियंत्रक महेश कुमार शर्मा, उप कुलसचिव राम सिंह सरावग, डॉ. आरसी मीना और आईटी उपनिदेशक पंकज मील सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।प्रशासनिक भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में राज्यपाल ने विश्वविद्यालय अधिकारियों और निर्माण एजेंसी आरएसआरडीसी के साथ विकास कार्यों की प्रगति और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। कुलगुरु प्रो. अनिल कुमार राय ने विश्वविद्यालय की गतिविधियों और भावी योजनाओं की जानकारी दी।राज्यपाल बागड़े ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्यों का निर्धारित शेड्यूल बनाकर नियमित समीक्षा की जाए, ताकि परियोजनाएं तय समय सीमा में पूरी हो सकें।राज्यपाल के दौरे को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई थीं। इस अवसर पर जिला कलेक्टर आशीष मोदी और पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

जब तक चुनाव जीतूंगा नहीं, तब तक चूरू छोड़ूंगा नहीं” — रफीक मंडेलिया का बड़ा बयान 🔥

ऑपरेशन नकेल: 500 ग्राम अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, Churu Police Action

चूरू से महिला कांग्रेस का बड़ा अभियान, PM को भेजे जाएंगे 10 लाख पोस्टकार्ड