खेतड़ीनगर में बिजली कर्मचारियों की बैठक, ठेका प्रथा और निजीकरण खत्म करने की मांग

स्थायी भर्ती की उठी मांग, चेतावनी—समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो होगा आंदोलन

खेतड़ी । झुंझुनू । अजीत जांगिड़
खेतड़ीनगर में बिजली कर्मचारियों की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने ठेका प्रथा व निजिकरण खत्म करने की मांग की गई। विद्युत श्रमिक संघ भारतीय मजदूर संघ की बैठक अध्यक्ष बाबूलाल यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में श्रमिक संघ के जिला महामंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने बताया कि निजीकरण विरोध व ठेका प्रथा को रोकने अति आवश्यक है अन्यथा इसका प्रभाव आम जनता ओर कर्मचारियों पर पड़ेगा । निगम में स्थाई भर्ती करने की मांग रखी गई । इस दौरान कर्मचारियों को एकजुट होने का आह्वान किया। बैठक में 33 केवी जीएसएस व एफआरटी कार्य पर चर्चा की गई । बैठक के दौरान अधिशाषी अभियंता मोहन लाल स्वामी, सहायक अभियंता सुरेंद्र सैनी ने 33 केवी जीएसएस निगम शर्तों के अनुसार चलाने तथा एफआरटी संबंधित समस्याएं के निराकरण की बात कही। उन्होंने बताया कि बिजली कर्मचारी पिछले काफी समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। इसके बावजूद भी राज्य सरकार द्वारा कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यदि सरकार ने जल्द कर्मचारियों के हितों को महत्वपूर्ण निर्णय नहीं लिया तो कर्मचारी आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे। बैठक में जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र ढाका, अशोक सैनी, सदस्य सुनीत कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र जांगिड़, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश भाटी, उपाध्यक्ष विनोद कुमार, राधेश्याम, प्रदीप कुमार, मनीष कुमार, हजारीलाल, पूरणमल, सुनील, कुलदीप, दौलत, प्रदीप, कृष्ण, पवन, ललित, राजपाल, नरेश, शंकर, नरेन्द्र, मनीराम, श्यामसुन्दर, देवेंद्र आदि उपस्थित रहे ।