बिना नंबरी बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर आरोपी को किया गिरफ्तार
खेतड़ी I झुंझुनूं I अजीत जांगिड़
खेतड़ी पुलिस ने मंगलवार को अवैध खनन पर कार्रवाई करते हुए बजरी से भरे एक बिना नंबर के ट्रैक्टर ट्राली को जब्त किया गया है। इस दौरान पुलिस ने ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी मोहनलाल ने बताया कि पुलिस चौकी निजामपुर थाना खेतड़ी के सामने आम सड़क मेहाडा -खेतड़ी पर नाकाबंदी शुरू की गई। नाकाबंदी के दौरान एक बिना नंबरी ट्रेक्टर ट्रोली के बजरी से भरा हुआ आया, जिसके चालक को रोकने का ईशारा देकर रूकवाया। इस दौरान जब ड्राइवर से नाम पता पुछा तो उसने अपना नाम हेमराज पुत्र सुरजभान निवासी जमालपुर थाना मेहाड़ा होना बताया। ड्राइवर हेमराज को ट्रेक्टर ट्रोली मे भरी बजरी के संबंध में रॉयल्टी व अनुज्ञा पत्र के बारे में पुछताछ की तो कुछ नही होना बताया। जिस पर पुलिस ने अवैध खनन कर चोरी कर ले जाने पर बजरी से भरे ट्रैक्टर ट्राली को जब्त कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। खेतड़ी के खनन क्षेत्र में अवैध रूप से खनन होने को लेकर ग्रामीणों की ओर से प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है। इसके बावजूद भी अवैध खनन पर पूर्ण रूप से रोक नहीं लग पा रही है। अवैध खनन में लिप्त लोग आसपास के क्षेत्र के अलावा हरियाणा में बजरी सप्लाई कर राजस्व को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है तथा मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। इस दौरान टीम में थानाधिकारी मोहनलाल, एचसी महेश कुमार, पवन कुमार आदि शामिल थे।










