Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं पीड़ित गाय की सेवा मां की सेवा के समान है- बबलू चौधरी

पीड़ित गाय की सेवा मां की सेवा के समान है- बबलू चौधरी

श्रीराम गौ सेवा समिति गौ रक्षा दल का उद्घाटन संपन्न

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
स्थानीय हमीरी रोड स्थित मोडा पहाड़ के निकट श्रीराम गौ सेवा समिति गौ रक्षा दल का उद्घाटन संत अभय नाथ महाराज दिल्ली व संत अभयनाथ महाराज सोनासर के सानिध्य में भाजपा जिलाध्यक्ष एवं जिला प्रमुख हर्षिनी कुलहरि, भाजपा नेता निषित बबलू चौधरी एव भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ। समिति के विनोद नायक व संदीप बाकोलिया ने बताया कि श्रीराम गौ सेवा समिति द्वारा पिछले पांच वर्षों से पीड़ित, चोटिल व रोगी गौ माता एवं गौवंश का उपचार एव सेवा की जा रही है। संस्था को रजिस्टर्ड करने के बाद रविवार को संतों के सानिध्य में इसके कार्यालय का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरि ने कहा कि भाग्यशाली व श्रेष्ठ कर्म वाले व्यक्ति ही गाय की सेवा कर सकते हैं। गौ सेवा से बड़ा पुनित कार्य अन्य कोई नहीं है। गौ की सेवा करने वाले को सम्मान के साथ पुण्य की प्राप्ति होती है। भाजपा नेता निषित बबलू चौधरी ने कहा कि पीड़ित गाय की सेवा मां की सेवा के समान है। गाय को माता का दर्जा इसीलिए दिया गया है कि वे माता की तरह हमारा पालन पोषण करती हैं। हर सनातनी को गौ माता के प्रति समर्पित होना चाहिए। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष एव जिला प्रवक्ता कमलकांत शर्मा ने कहा कि गाय में समस्त देवताओं का वास है। गौ की सेवा सभी देवताओं की पूजा का फल देती है। संत अभयनाथ ने आशीर्वचन में गौ माता की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल प्रभारी अरुणा सिहाग, किन्नर समाज की चुटकी बाई, गुड्डी बाई, पार्षद चंद्रप्रकाश शुक्ला, भाजपा नगर महामंत्री दिलीप सैनी, समिति सदस्य विनोद जाजोदिया, अरुण नायक, विशाल नायक, सोनू भार्गव, डॉ. राकेश, संदीप बाकोलिया, विकास पायल सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन, महिलाएं व युवा उपस्थित रहे।

शहीद भगत सिंह विचार मंच के युवाओं का सम्मान | चूरू सूचना केंद्र कार्यक्रम | वीर तेजाजी विकास समिति

GST स्लैब में बदलाव: चूरू की जनता की राय | फायदा या नुकसान? जानिए सच्चाई | Ground Report

Advertisement