एक बकरी हुई घायल, चार की हुई मौत
कोलसिया I झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
बड़वासी में शनिवार देर रात्रि को एक जंगली जानवर ने पांच बकरियों को काल का ग्रास बना दिया। वहीं जंगली जानवर के हमले से दो बकरियां बुरी तरह से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बड़वासी निवासी उम्मेद सिंह मेघवाल के घर पर पांच बकरियां बंधी हुई थी। देर रात्रि को एक जंगली जानवर पड़ौसी की दीवार फांदकर उसके घर में घुसा और चार बकरियां को मार दिया और एक बकरियां को घायल कर दिया। बकरियों के चिल्लाने की आवाज सुनकर देर रात्रि को लगभग सवा दो बजे घर के बाहर निकले। सूचना पर जाग होने पर कमरे के बाहर आकर देखा तो एक सफेद जंगली जानवर दीवार को फांदकर भाग गया। घटना की सूचना गांव के सरपंच विजेंद्रसिंह दूत को दी गई। उसके बाद में घटना स्थल पर सरपंच विजेंद्रसिंह दूत, नवलगढ वन विभाग, पशु चिकित्सा विभाग की टीम व नवलगढ़ पुलिस थाने की टीम पहुंची। मौके पर ही चार मवेशियों का पोस्टमार्टम किया गया और घायल एक बकरियों को इलाज किया गया। इस संबंध में नवलगढ़ पुलिस थाना और वन विभाग को लिखित में सूचना भी दी गई। सरकार से पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग की गई और जंगली जानवर को पकड़ने की मांग की है। गांव में जंगली जानवर आने से गांव में भय का माहौल हो गया।










