नगरपरिषद कार्यालय पर प्रदर्शन, दिया नोटिस का जवाब

सुजानगढ़। नगपरिषद कार्यालय की गणेश मंदिर की ओर स्थित खिड़कियों के कांच कई जगह से टूटे हुए पड़े हैं। कारण है कि स्टेडियम में जब क्रिकेट का शोट लगता है, तब खिड़कियों के कांच टूट जाते हैं। इस मामले को लेकर हाल ही में नगरपरिषद के आयुक्त की ओर से स्नेह मिलन कमेटी सुजानगढ़ के राजा खान को नोटिस दिया गया था। नोटिस में बताया गया था कि हाल ही में आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान लगे क्रिकेट शोट से अनेक खिड़कियों के कांच टूट गए हैं। जो कि राजकीय सम्पति को नुकसान पहुंचाने की श्रेणी में आता है। इसलिए तीन दिनों में खिड़कियों का रिपेयरिंग करवाया जाना सुनिश्चित करें, अन्यथा आपके विरूद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज करवायी जायेगी। इस नोटिस के बाद क्रिकेट प्रेमियों में आक्रोश फैल गया और शुक्रवार को अनेक खेल प्रेमी प्रदर्शन करते हुए नगरपरिषद कार्यालय पर पहुंचे और नारेबाजी की। इसके बाद राजा खान की ओर से नोटिस का जवाब दिया गया। जिसमें बताया गया है कि राजनीतिक दुर्भावना के चलते मुझे ये नोटिस दिया गया है, क्योंकि स्टेडियम की तरफ तो जाली लगी हुई है, जिससे बाॅल पार नहीं हो सकती। ये खिड़कियां पहले से टूटी हुई हैं, जिसके बारे में सहायक अभियंता को मौखिक रूप से जानकारी दी गई थी। इसलिए मुझे बेवजह मानसिक रूप से प्रताड़ित नहीं किया जावे। वहीं प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि नगरपरिषद का भवन स्टेडियम के अंदर ही बना हुआ है। शाहिद खान कायमखानी ने बताया कि शहर के एक मात्र मैदान में नगरपरिषद की बिल्डींग बनाई गई और इसमें बैठे अधिकारी अब स्टेडियम में खेल रहे लोगों को परेशान कर रहे हैं, ऐसा सहन नहीं किया जा सकता। नगरपरिषद खिलाड़ियों को परेशान करने की बजाय जनता की समस्याओं का समाधान करे। प्रदर्शन के दौरान परवेज खान, इरफान, राजा खान, आजाद, मुकेश, अकरम, सद्दाम, आमीर, जावेद, अब्दुल पंवार, आरिफ, रेहान, समीर, वसीम, सुशील गुर्जर, शशिकांत, अजय, राजेश, रोहित सहित अनेक लोग मौजूद रहे। नोटिस का जवाब एटीपी उदयसिंह को सौंपा गया।

जब तक चुनाव जीतूंगा नहीं, तब तक चूरू छोड़ूंगा नहीं” — रफीक मंडेलिया का बड़ा बयान 🔥

ऑपरेशन नकेल: 500 ग्राम अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, Churu Police Action

चूरू से महिला कांग्रेस का बड़ा अभियान, PM को भेजे जाएंगे 10 लाख पोस्टकार्ड