ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन के बाद गोपालपुरा में शराब ठेका हुआ बन्द

सुजानगढ़। निकटवर्ती गांव गोपालपुरा के ग्रामीणों ने बनिया बास स्कूल के पास स्थित शराब ठेके पर पहुंचकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और शराब ठेके को बंद करने की मांग की। प्रशासक सविता राठी ने बताया कि गांव के मोहल्लों में शराब ठेके की अवैध ब्रांच खुलने के कारण ग्रामीण परेशान है। राजकीय महात्मा गांधी स्कूल, बाणिया बास गोपालपुरा के प्रिंसिपल भागीरथ गर्ग ने बताया कि एक दो दिन से बालिकाएं शिकायत कर रही हैं कि शराब के नशे में शराबी उनके पीछे दौड़े, जिसके कारण बालिकाओं में डर का माहौल है। दूसरी ओर कुछ अभिभावकों ने बालिकाओं को स्कूल भेजने से मना कर दिया, जिसके कारण ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। प्रशासक सविता राठी ने बताया कि पिछले डेढ़ से दो साल से लगातार पंचायत द्वारा ज्ञापन दिया जाकर प्रशासन के संज्ञान में लाया जाता रहा है। इस ब्रांच से होकर महात्मा गांधी विद्यालय के बच्चे निकलते हैं और बच्चियों को काफी दिक्कत आती है। जिसके कारण हमारी मांग है कि मोहल्लों में खुली शराब की अवैध ब्रांचे बंद करवाई जावे और जनता को राहत प्रदान की जावे। दूसरी ओर ठेके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों और स्कूली बच्चों ने मिलकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। सदर थाना पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर दुकान में रखी शराब के कार्टन जप्त कर लिए। प्रशासक सविता राठी ने बताया कि दुकान को बंद करवा दिया गया है। इस दौरान कैलाश मेघवाल, कमली, आचू, श्रवणराम, कानसिंह, त्रिलोक, नेमाराम प्रजापत, रामनिवास, ग्यारसी, भंवरी, मंगलाराम, परमेश्वरी, नरेंद्रसिंह, कैसाराम, खेता राम, पूर्णाराम, डाली बाई, गौरीशंकर, धर्माराम, खेतू देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। प्रशासक ने बताया कि नायक बस्ती की ब्रांच को भी बंद करवा दिया गया है। सब इंस्पेक्टर गीता रानी भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। दूसरी ओर शराब की दुकान बंद होने से स्कूली विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों में खुशी की लहर है।

जब तक चुनाव जीतूंगा नहीं, तब तक चूरू छोड़ूंगा नहीं” — रफीक मंडेलिया का बड़ा बयान 🔥

ऑपरेशन नकेल: 500 ग्राम अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, Churu Police Action

चूरू से महिला कांग्रेस का बड़ा अभियान, PM को भेजे जाएंगे 10 लाख पोस्टकार्ड