तमिलनाडु में सरकार गठन विवाद पर बोले रफ़ीक मंडेलिया, संविधान की गरिमा पर उठाए सवाल

राज्यपाल की भूमिका पर जताई आपत्ति, सबसे बड़ी पार्टी को सरकार बनाने का मौका देने की मांग

चूरू। तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर विवाद, संविधान की गरिमा पर उठे सवाल- रफ़ीक मंडेलिया चूरू, 08 मई। तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर राजनीतिक विवाद लगातार गहराता जा रहा है। सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी विजय थलापति की टीवीके को पूर्ण बहुमत नहीं होने के चलते राज्यपाल द्वारा सरकार बनाने का न्योता नहीं दिए जाने पर विपक्ष ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता रफ़ीक मंडेलिया ने इस पूरे घटनाक्रम को संविधान की गरिमा के खिलाफ बताते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में जो कुछ हो रहा है, वह लोकतांत्रिक परंपराओं और संविधान की भावना को आहत करने वाला है। मंडेलिया ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पर्दे के पीछे रहकर राज्यपाल के माध्यम से राजनीतिक हस्तक्षेप कर रही है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु की जनता ने विधानसभा चुनाव में टीवीके को सबसे बड़ी पार्टी बनाया है, ऐसे में राज्यपाल को पार्टी को सरकार बनाने का अवसर देना चाहिए। बहुमत का परीक्षण सदन में होना चाहिए और यदि बहुमत नहीं होगा तो सरकार स्वयं गिर जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को इस बात से आपत्ति है कि टीवीके कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनाने की स्थिति में है। मंडेलिया ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि विजय थलापति की पार्टी को सरकार गठन का अवसर नहीं दिया गया तो राज्य की जनता में व्यापक आक्रोश देखने को मिल सकता है

जब तक चुनाव जीतूंगा नहीं, तब तक चूरू छोड़ूंगा नहीं” — रफीक मंडेलिया का बड़ा बयान 🔥

ऑपरेशन नकेल: 500 ग्राम अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, Churu Police Action

चूरू से महिला कांग्रेस का बड़ा अभियान, PM को भेजे जाएंगे 10 लाख पोस्टकार्ड