Advertisement
Home राजस्थान चूरू पोषण ट्रेकर पर आंगनबाड़ी केन्द्रों की शत—प्रतिशत दैनिक उपस्थिति दर्ज करें :...

पोषण ट्रेकर पर आंगनबाड़ी केन्द्रों की शत—प्रतिशत दैनिक उपस्थिति दर्ज करें : सुराणा

जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने आईसीडीएस कार्यक्रमों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए निर्देश

चूरू।जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने शनिवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में आईसीडीएस कार्यक्रमों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा— निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि पोषण ट्रेकर पर आंगनबाड़ी केन्द्रों की शत—प्रतिशत दैनिक उपस्थिति दर्ज होना सुनिश्चित करें। इसी के साथ सभी श्रेणियों का पोषाहार वितरण एफआरएस प्रणाली के माध्यम से शत— प्रतिशत किया जाए। उन्होंने सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी एैम बच्चे, जिनको पीएचसी/ सीएचसी पर दिखाया गया है गया है, उनका रिकॉर्ड रजिस्टर में संधारित किया जाए। इसी के साथ सभी परियोजनाएं ज्यादा से ज्यादा सैम बच्चों की ट्रेकिंग करें व एप्प पर दर्ज करें।उन्होंने कहा कि जिन आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पंखें व बिजली नहीं है, उन पर सीएसआर व स्थानीय सहयोग से भी सुविधाएं विकसित करने के प्रयास किए जाएं। केन्द्रों पर अधिकाधिक आईईसी गतिविधियां आयोजित की जाएं। इसी के साथ रॉकेट लर्निंग कार्यक्रम में अधिकाधिक अभिभावकों को जोड़ें।जिला कलक्टर ने सक्षम आंगनबाड़ी केन्द्र, पोषण ट्रेकर, केन्द्रों पर पेयजल व्यवस्था, पेयजल कनेक्शन सहित आईसीडीएस कार्यक्रमों की समीक्षा कर अधिकारियों को समुचित निर्देश दिए।सीडीपीओ सीमा गहलोत ने योजनाओं व गतिविधियों में प्रगति की जानकारी दी।

चूरू अस्पताल में बड़ा हादसा टला,  ऑक्सीजन प्लांट के पास आग, ड्यूटी पर शराबी फायरमैन गिरफ्तार

 

Advertisement