झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
सिंघाना में शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ली, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली। दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए और हल्की आंधी के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई।तेज धूप और गर्म हवाओं से परेशान लोगों के लिए यह मौसम किसी राहत से कम नहीं रहा। हल्की बारिश और हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे वातावरण सुहावना हो गया। लोग घरों से बाहर निकलकर हवा का आनंद लेते नजर आए। हालांकि कुछ जगहों पर तेज हवा के कारण हल्की परेशानी भी देखने को मिली। तेज हवा के साथ धूल के गुबार उठने लगे। इस दौरान बादलों की गड गडाहट भी सुनाई दी गई। मौसम में बदलाव आने से लोगों को काफी राहत मिली है, पिछले कुछ दिनों से तापमान की बढ़ोतरी होने से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। अचानक मौसम में बदलाव आने से तापमान में पांच से सात डिग्री गिरावट दर्ज की गई है।मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले समय में मौसम इसी तरह बदलता रह सकता है और कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने और बदलते मौसम के अनुसार स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी है।
चूरू अस्पताल में बड़ा हादसा टला, ऑक्सीजन प्लांट के पास आग, ड्यूटी पर शराबी फायरमैन गिरफ्तार
















