Advertisement
Home राजस्थान चूरू उत्कृष्ट पशुधन सेवाओं के लिए हुकमचंद यादव का भव्य अभिनंदन

उत्कृष्ट पशुधन सेवाओं के लिए हुकमचंद यादव का भव्य अभिनंदन

घांघू में सेवानिवृत्त पशुधन प्रसार अधिकारी हुकमचंद यादव को शॉल, साफा, पुष्पमाला और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते अधिकारी एवं ग्रामीण।

ग्रामीणों एवं पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने शॉल ओढ़ाकर, साफा व मालाएं पहनाकर तथा प्रशस्ति पत्र भेंट कर किया सम्मान, पशुधन टीकाकरण, पशुपालकों में जागरूकता और ग्रामीण क्षेत्र में सराहनीय सेवाओं के लिए मिला सम्मान

घांघू। राजकीय पशु चिकित्सालय घांघू में कार्यरत पशुधन प्रसार अधिकारी हुकमचंद यादव का पशुधन संरक्षण, टीकाकरण अभियान एवं ग्रामीण क्षेत्र में पशुपालकों के हित में किए गए उत्कृष्ट और अनुकरणीय कार्यों के लिए शनिवार को ग्रामीणों एवं पशुपालन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर यादव को शॉल ओढ़ाकर, साफा व पुष्पमालाएं पहनाकर तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

यादव शनिवार को अपनी 36 वर्ष 3माह की पशुपालन चिकित्सा विभाग की राजकीय सेवा से सेवानिवृत हुए। घांघू के राजकीय अ श्रेणी पशु अस्पताल में लगातार 26 वर्ष तक सराहनीय एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ सेवाएं देकर अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। समारोह में उपस्थित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने यादव की कर्तव्यनिष्ठा, सेवाभाव और पशुधन के प्रति समर्पण की मुक्तकंठ से सराहना की।गांव घांघू के प्रशासक प्रतिनिधि परमेश्वरलाल दर्जी की अध्यक्षता में आयोजित सम्मान समारोह में पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. ओमप्रकाश गुडेसरिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. गुडेसरिया ने कहा कि पशुधन प्रसार अधिकारी हुकमचंद यादव ने घांघू एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पशुधन स्वास्थ्य, टीकाकरण तथा पशुपालकों को जागरूक करने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि पूरी ईमानदारी, निष्ठा एवं बिना किसी भेदभाव के अपने दायित्वों का निर्वहन करने वाले कार्मिक किसी भी विभाग की वास्तविक पहचान होते हैं। ऐसे कर्मठ एवं सेवाभावी कार्मिकों का विभाग और समाज की ओर से सम्मान किया जाना सराहनीय पहल है।

कर्तव्यनिष्ठ कार्मिकों का सम्मान दूसरों के लिए प्रेरणादायी

विशिष्ट अतिथि बीवीएचओ रतननगर डॉ. निरंजन चिराणियां ने कहा कि अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहकर जनसेवा करने वाले कार्मिकों का सम्मान उनके मनोबल को बढ़ाने के साथ ही अन्य कर्मचारियों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है और पशुधन की बेहतर देखभाल में विभागीय कार्मिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

गांव के समाजसेवी महावीर नेहरा ने कहा कि हुकमचंद यादव ने घांघू सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन के प्रति जागरूकता बढ़ाने, पशुधन टीकाकरण एवं पशुओं की स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य किए हैं। उनकी सेवाभावी कार्यशैली और मिलनसार व्यवहार ने पशुपालकों के बीच विशेष विश्वास कायम किया है। उन्होंने कहा कि यादव का व्यक्तित्व एवं कृतित्व इस सम्मान का वास्तविक हकदार है। उनके कार्य अन्य कार्मिकों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं।

समारोह की अध्यक्षता कर रहे प्रशासक प्रतिनिधि परमेश्वरलाल दर्जी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में समर्पित भाव से सेवाएं देने वाले कार्मिकों का सम्मान करना समाज का नैतिक दायित्व है। ऐसे आयोजनों से सेवा, समर्पण एवं सकारात्मक कार्य संस्कृति को बढ़ावा मिलता है।

ग्रामीणों का स्नेह और सम्मान जीवनभर रहेगा अविस्मरणीय : यादव

सम्मान से अभिभूत पशुधन प्रसार अधिकारी हुकमचंद यादव ने ग्रामीणों एवं विभागीय अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि घांघू के ग्रामीणों से मिला अपार स्नेह, आत्मीयता और सम्मान उनके लिए अमूल्य धरोहर है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, “आप सभी की ओर से दिया गया यह सम्मान मेरे जीवन में सदैव अविस्मरणीय रहेगा। यह सम्मान मुझे नई ऊर्जा, उत्साह और अधिक समर्पण के साथ पशुधन एवं पशुपालकों की सेवा करने की प्रेरणा देता रहेगा।”पशुधन प्रसार अधिकारी हुकमचंद यादव ने अपने पशुधन की उत्कृष्ट सेवाओं के साथ अपने परिवार एवं बच्चों को भी शिक्षित कर काबिल बनाया। यादव का बड़ा बेटा नवीन यादव पशुपालन विभाग में ही लाईवस्टॉक इंस्पेक्टर के पद पर सेवारत है। छोटा पुत्र योगेश यादव आईआईटी रुड़की से पास आउट है एवं जर्मनी की मल्टी नेशनल कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजिनियर के पद पर सेवाएं दे रहे हैं।

वरिष्ठ अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने की शिरकत

समारोह में पशुपालन विभाग चूरू के उपनिदेशक डॉ. मोहर सिंह मीणा, पॉलीक्लिनिक चूरू के उपनिदेशक डॉ. राजपाल बेनीवाल, पूर्व अतिरिक्त निदेशक डॉ. प्रभुदयाल बरवड़, निर्मला यादव, पूर्व संयुक्त निदेशक डॉ. अशोक शर्मा, सेवानिवृत्त सैनिक लालचंद फगेड़िया, शहीद पिता रामलाल फगेड़िया, डॉ. विश्वजीत सिंह राठौड़, डॉ. ओमप्रकाश आर्य, उपसरपंच पूर्ण सिंह शेखावत, समाजसेवी बन्ने खां, हीरालाल यादव, पशु निरीक्षक श्रवण कुमार जाखड़, रमेश बरवड़ एवं वीरेंद्र मीणा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए यादव की सेवाओं की सराहना की।

इस अवसर पर डॉ. इम्तियाज, डॉ. रवि पूनिया, डॉ. अम्बिका खरीन्टा, डॉ. श्रीराम सिहाग, डॉ. नीतू ढाका, संजय मांझू, राकेश थाकन, मंगल सिंह, दलीप गेट, सरिता, कांता एवं विनोद देवी मंचस्थ रहे।कार्यक्रम में बनवारीलाल गुरी ने मधुर स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। समारोह का प्रभावी एवं सुव्यवस्थित संचालन बीरबल नोखवाल ने किया।

इस अवसर पर डॉ रविंद्र यादव,शांतिस्वरूप यादव, अशोक यादव, रण सिंह यादव,अमन यादव, लालचंद प्रजापत, पूर्व पंचायत समिति सदस्य बरकत अली, सुखाराम सिहाग, राजकुमार फगेड़िया, विनीत राहड़, बीरबल खरीन्टा राणासर, शिक्षाविद् रामकरण दनेवा बाड़ेट, नेमीचंद जांगिड़, वरिष्ठ लिपिक सत्यप्रकाश मीणा, कृषि पर्यवेक्षक कर्मवीर गोदारा, ब्रह्मप्रकाश सहारण, कमलेश बाबल, वासुदेव सिहाग, अजय जांगिड़, दामोदर प्रजापत, नवीन यादव, योगेश यादव, विजेन्द्र सिहाग, गंगाराम रेवाड़, पोकरराम भाम्बू, बोयताराम फगेड़िया, मनीराम बरवड़, हेमराज फगेड़िया, भंवरलाल जांगिड़, हरिसिंह राठौड़, सुनील जांगिड़, विजेंद्र श्योराण, केसरदेव गुरी, रामेश्वरलाल ढाका, सतार अली, भंवरलाल प्रजापत, हनुमान नोखवाल, मनीषा यादव, रवीना यादव, हीरालाल यादव, विपिन राहड़, संतोष, रामनिवासu फगेड़िया, सांवलराम मेघवाल एवं मोहनलाल फगेड़िया सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

 

Advertisement