पोलर एकेडमी का स्टूडेंट्स के 99.97 परसेंटाइल आई
सीकर। राहुल टांक
जेईई मेन 2026 के परिणाम घोषित होते ही शिक्षा नगरी सीकर में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। शहर की पोलर एकेडमी के छात्र राहुल सारण ने 99.97 परसेंटाइल हासिल कर अकादमी टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है। राहुल सारण मूल रूप से तारानगर क्षेत्र के निवासी हैं। वे शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और मेहनती रहे हैं। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने बेहतर स्टडी मैटेरियल, कड़ी मेहनत और अनुशासित दिनचर्या को दिया।
इस उपलब्धि से एकेडमी प्रबंधन में भी खुशी की लहर है। संस्थान के निदेशक एस.एस. रणवा ने बताया कि यह सफलता छात्र की लगन और संस्थान के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है। एकेडमी हेड के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में सीकर में प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर प्रतिस्पर्धा काफी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि अब सीकर, कोटा जैसे बड़े शिक्षा केंद्रों को चुनौती देते हुए तेजी से उभर रहा है। यहां देश के विभिन्न राज्यों पंजाब, हरियाणा, बिहार, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश—से विद्यार्थी पढ़ाई के लिए आ रहे हैं।
14 स्टूडेंट्स के 99 परसेंटाइल से अधिक
संस्थान के अनुसार, इस वर्ष भी परिणाम उत्कृष्ट रहे हैं। 99 परसेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 14 स्टूडेंट्स हैं, जबकि 95 से अधिक परसेंटाइल हासिल करने वाले छात्रों की संख्या 30 से ज्यादा है। प्रबंधन का कहना है कि सरल भाषा में अध्ययन सामग्री, अनुशासन और निरंतर मार्गदर्शन ही सफलता की कुंजी है। अकादमी हेड ने विश्वास जताया कि आगामी वर्षों में भी छात्र इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान और सीकर का नाम रोशन करते रहेंगे।













