Advertisement
Home राजस्थान सीकर खाचरियावास में दुर्लभ सिवेट घायल मिला, ग्रामीणों की सजगता से बची जान

खाचरियावास में दुर्लभ सिवेट घायल मिला, ग्रामीणों की सजगता से बची जान

शिव मंदिर के पास घायल अवस्था में मिला वन्यजीव, प्राथमिक उपचार के बाद वन विभाग को दी सूचना

सीकर। राहुल टांक
जिले के खाचरियावास गांव में सोमवार सुबह एक दुर्लभ प्रजाति का वन्यजीव घायल अवस्था में मिलने से ग्रामीणों में उत्सुकता फैल गई। शिव मंदिर के पास बिल्ली जैसे दिखने वाला यह दुर्लभ जीव घायल पड़ा मिला।ग्रामीण दिग्विजय सिंह शेखावत और रामकुमार सेन ने बताया कि घायल जीव को देखकर तुरंत गांव के लोगों को सूचना दी गई। इसके बाद ग्रामीणों ने मानवता का परिचय देते हुए वन्यजीव को सुरक्षित रूप से खाचरियावास के पशु चिकित्सालय पहुंचाया।पशु चिकित्सक नंदू सिंह शेखावत ने घायल जीव का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सक के अनुसार यह सिवेट प्रजाति का वन्यजीव है, जो बेहद दुर्लभ माना जाता है और सामान्यतः जंगलों में पाया जाता है।घटना की सूचना वन विभाग को भी दे दी गई है, ताकि वन्यजीव को सुरक्षित उसके प्राकृतिक आवास में पहुंचाया जा सके।इस पूरे रेस्क्यू अभियान में पशु चिकित्सालय कर्मचारी पिंकी धायल और अंकिता महला की भी अहम भूमिका रही।

घांघू जीण माता मंदिर चोरी का खुलासा, अंतरराज्यीय नकबजन गिरोह के 2 आरोपी गिरफ्तार

एसपी ऑफिस के स्वागत कक्ष से अपहरण मामला, कोतवाली थाने में नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

15 वर्षीय बालक को डॉक्टरों ने दी नई जिंदगी 🚑 छुट्टी के दिन खुला ऑपरेशन थिएटर | Churu News

ऑपरेशन म्यूल हंटर, करोड़ों के साइबर फ्रॉड का खुलासा | 1.16 करोड़ ट्रांजैक्शन | Churu News

 

Advertisement