प्रिंस इंटरनेशनल स्कूल के भाविन और युवराज ने किया कमाल, भाविन ने 98.40% व युवराज ने 97.40% अंक प्राप्त कर किया स्कूल टॉप, 20 बच्चों ने पाए 90% से अधिक अंक
झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही प्रिंस इंटरनेशनल स्कूल में उत्साह और उल्लास का वातावरण छा गया। विद्यालय के होनहार छात्र भाविनने 98.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि युवराज ने 97.40 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इसके साथ ही रक्षित, अनुज, दृष्टि, दिव्या और सचिन सहित कई प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर अपनी मेधा का परिचय दिया। इस वर्ष विद्यालय के कुल 20 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जो संस्थान की शिक्षण गुणवत्ता एवं अनुशासित वातावरण का स्पष्ट प्रमाण है। शानदार परिणाम की इस खुशी में विद्यालय परिसर में जश्न का माहौल रहा। सफल बच्चों का मुँह मीठा कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
प्रिंस ग्रुप ऑफ स्कूल्सके चेयरमैन डॉ. जी. एल. कालेर एवं संस्थान निदेशक निर्मल कालेर ने समस्त सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी लगन, कठिन परिश्रम और समर्पण का प्रतिफल है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि विद्यालय के बच्चे आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट उपलब्धियाँ हासिल करते हुए विद्यालय व परिवार का नाम गर्व से ऊँचा करते रहेंगे।इस अवसर पर संस्थान एकेडमिक डायरेक्टर समीर शर्मा, प्रिंसिपल डॉ. अनिता पंत शर्मा, महेंद्र सैनी व सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
ननंद-भाभी की मिसाल! 60 बच्चों का भविष्य संवार रहीं | गांव में फ्री क्लास
चूरू में नशे के खिलाफ सर्व समाज का प्रदर्शन | SP को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग
मौसमी बीमारियों से कैसे बचें? | डॉक्टर अरविंद सैनी का खास इंटरव्यू














