726वीं सैन जयंती पर भव्य शोभायात्रा, शहर में गूंजे सैन जी महाराज व नारायणी माता के जयकारे

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
सैन जयंती के शुभ अवसर पर मंगलवार को शहर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस मौके पर चूणा चौक स्थित सैन मंदिर के लिए भव्य ध्वज पदयात्रा निकाली गई। जिसमें समाज के लोगों ने उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया। सैन समाज के वरिष्ठ सदस्य सुशील श्यामड़ीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि फुटला बाजार स्थित स्व. रतनलाल बागोरिया निवास से डीजे के साथ 20वीं, 31 ध्वज निशान पदयात्रा की शुरुआत हुई। यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों शहीदन चौक, नेहरू मार्केट, गांधी चौक, छावनी बाजार होते हुए चूणा चौक स्थित सैन मंदिर पहुंची। पूरे मार्ग में सैन प्रेमियों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। मंदिर पहुंचने पर संत शिरोमणी श्री सैन जी महाराज को विधिवत निशान ध्वज अर्पित किया गया। शाम के समय मंदिर में महाआरती का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इसके बाद रात में भक्ति जागरण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। सैन प्रेमियों के द्वारा जगह जगह जलपान की व्यवस्था की गई। सैन बगीची की कमेटी के द्वारा ध्वज पदयात्रियों का श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया गया। इस आयोजन में सुशील सैन, दिलीप श्यामड़ीवाल, प्रेमप्रकाश, सोहन, अशोक, अमित, सुमित बागोरिया, जगदीश, राहुल, माणकचंद, नितिन, संजय रामगढ़िया, सतीश, संजय, संजू, योगेश, महेश, हेमंत, विमलेश, रामचंद्र, देवांश, प्रियांश, रवींद्र, गर्वित, बंटी, नरेश, मुकेश, वरुण, साहिल, कृष्णा, मोगी सहित अनेक समाजबंधु उपस्थित रहे।