Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं 28 वोट लेकर कोमल भंवरिया बनीं झुंझुनूं की नई जिला प्रमुख

28 वोट लेकर कोमल भंवरिया बनीं झुंझुनूं की नई जिला प्रमुख

झुंझुनूं की नवनिर्वाचित जिला प्रमुख कोमल भंवरिया को निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपते जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरूण गर्ग

कांग्रेस ने जिला परिषद में दर्ज की जीत , भाजपा प्रत्याशी हर्षिनी कुल्हरी को मिले 12 वोट , एक मत निरस्त

झुंझुनूं । झुंझुनूं जिला परिषद के जिला प्रमुख पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कोमल भंवरिया ने जीत दर्ज कर जिले की नई जिला प्रमुख बनने का गौरव हासिल किया। जिला परिषद में बुधवार को संपन्न हुए मतदान में कोमल भंवरिया को 28 मत प्राप्त हुए, जबकि भाजपा प्रत्याशी हर्षिनी कुल्हरी को 12 मत मिले। मतदान के दौरान एक मत निरस्त घोषित किया गया। मतगणना के बाद निर्वाचन परिणाम घोषित होते ही कोमल भंवरिया के जिला प्रमुख निर्वाचित होने की पुष्टि हुई।

इस जीत के साथ ही जिला परिषद की कमान अब कोमल भंवरिया के हाथों में आ गई है। नवनिर्वाचित जिला प्रमुख को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. अरूण गर्ग ने निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा तथा उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई। इस अवसर पर चुनाव पर्यवेक्षक गौरव चतुर्वेदी , झुंझुनूं जिला पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी परशुराम धानका, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामनिवास तथा झुंझुनूं उपखंड अधिकारी रामकरण सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कोमल भंवरिया के जिला प्रमुख निर्वाचित होने के साथ ही जिले की ग्रामीण विकास व्यवस्था और जिला परिषद के प्रशासनिक एवं विकास कार्यों की जिम्मेदारी अब उनके नेतृत्व में संचालित होगी।

Advertisement