झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
कुम्हार समाज द्वारा प्रज्ञा गृह लक्ष्मी सुपात्र बिनणी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम तारामणि देवी एवं श्रीचंद कुमासिया के विवाह की 50वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ। जिसमें समाज की 50 बहुओं को सम्मानित किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरि रही। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक मुकेश ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे हर परिवार में निरंतर बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करते है। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक मुकेश, जिला प्रचारक भगतसिंह, नगर प्रचारक रायसिंह, प्रजापति विकास संस्थान के अध्यक्ष रिछपाल किरोड़ीमल, सुरेन्द्र लाम्बा, भाजपा जिला मंत्री विनोद कुमावत, कुम्हार कुमावत महासभा के जिलाध्यक्ष अशोक कुमावत, महेंद्र चंदवा, कर्मचारी संगठन जिलाध्यक्ष हरिराम दादरवाल, मंडावा पंचायत समिति सदस्य राहुल कुमास, पार्षद अशोक प्रजापति, राजेश कुमासिया, अनिल कुमासिया, राकेश, सुमित, संदीप कुमार, अजय डिशूम सिनेमा, हरि कुमावत, प्रमोद कुमासिया, भगवानाराम कुमावत, पालाराम कुमावत, महावीर कुमावत, ओमप्रकाश कुमावत आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अंबेडकर जयंती पर चूरू में भव्य कार्यक्रम | नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
चूरू में नशे के खिलाफ सर्व समाज का प्रदर्शन | SP को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग
मौसमी बीमारियों से कैसे बचें? | डॉक्टर अरविंद सैनी का खास इंटरव्यू














