तारानगर रोड स्थित पिंजरापोल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गायों को खिलाया गुड़; गोविंद महनसरिया ने दी दीर्घायु की शुभकामनाएं
चूरू। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी सचिन पायलट का 49वां जन्मदिन सोमवार को चूरू जिला मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सेवा गतिविधियों के साथ मनाया। कार्यक्रम का आयोजन चूरू नगर परिषद के पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया के सानिध्य में किया गया।जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तारानगर रोड स्थित पिंजरापोल पहुंचकर गायों को गुड़ खिलाया और गौसेवा की। इसके साथ ही जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई।
पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया ने सचिन पायलट के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता उनके जन्मदिन पर उनके अच्छे स्वास्थ्य और प्रसन्न जीवन की प्रार्थना कर रहे हैं। महनसरिया ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की इच्छा है कि सचिन पायलट भविष्य में राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश की जनता की सेवा करें।
बड़ी संख्या में कांग्रेसजन रहे मौजूद
कार्यक्रम में मोहन ट्रेलर, लालचंद खींची, मुकेश महनसरिया, कृष्णाराम बाबल, अमर सिंह दनेवा, सारू लोहार, ललित मेघवाल, दिव्य धनावत, लतीफ खान, रौनक महनसरिया, शिवम सोनी, लक्ष्मण मेहरा और आबिद मलनस सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।













