भरतिया रोड पर रोजा इफ्तार दावत का आयोजन, अमन-चैन की मांगी दुआ

कॉम काजियाना सदर संजय भाटी की पहल, बड़ी संख्या में रोजेदारों ने की शिरकत

चूरू । स्थानीय भरतिया रोड पर सोमवार को कॉम काजियाना के सदर संजय भाटी की ओर से रोजा इफ्तार की दावत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में रोजेदारों ने इफ्तार में शिरकत की और देश-प्रदेश में अमन-चैन तथा खुशहाली की दुआ मांगी।इस दौरान कॉम काजियाना के सदर संजय भाटी ने कहा कि पवित्र रमजान माह को नेकियों का महीना कहा जाता है। यह इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना है, जो सब्र, संयम और गरीब व जरूरतमंदों के प्रति हमदर्दी का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि रमजान के महीने में लोग इबादत में अधिक समय लगाते हैं और अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं।इस अवसर पर पूर्व सभापति गोविन्द महनसरिया, शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर, देहात ब्लॉक अध्यक्ष किशोर धान्धू, पंचायत समिति प्रतिपक्ष नेता धर्मेन्द्र बुड़ानिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहम्मद हुसैन निर्बाण, जिला उपाध्यक्ष जमील चौहान, रमजान खान, अबरार खान, आनंद बालाण, योगेश ढाका, इमरान भाटी, रहिश भाटी, तोफिक खान, अजीज खान, सोयल डीके, असलम खान मोयल, नोमान सैयद, इमाम मौलाना तुफेल मदार, जाकिर झारियावाला, तारीख नागौरी, बाबुमंत्री, एनके झारिया, आरिफ रिसालदार, शेरखां मलखाण, साजिद तुगलक, नासिर एडवोकेट, मुंशी खान चांदखानी, रसीद तंवर, वसीम नाई, ताहिर भाटी, आदिल भाटी, तालीब भाटी, इरशाद भाटी, सोयल भाटी, जीमी, कैफ सहित बड़ी संख्या में रोजेदार मौजूद रहे।

चूरू पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाई होली | SP जय यादव सहित पुलिस अधिकारियों ने खेला रंगों का उत्सव

सहजुसर गांव में विकास की सौगात | 21 विकास कार्यों का लोकार्पण और होली स्नेह मिलन

विधायक हरलाल सहारण के निवास पर भव्य होली उत्सव | समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ मनाई पारंपरिक होली

राजेंद्र राठौड़ के आवास पर भव्य होली उत्सव | हरलाल सहारण सहित सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद