जरूरतमंदों को वितरित किए कंबल व रजाई

चूरू। ओसवाल पंचायत भवन में हर वर्ष की भांति समाजसेवी गिरधारी बावरी व वासुदेव अग्रवाल के आर्थिक सौजन्य व रतनीदेवी मुरलीधर बावरी सोशल वेलफेयर फ़ाउंडेशन की ओर से रजाई एवं कंबल वितरण कार्यक्रम में जरूरतमंदों को कंबल वितरित की गई। कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, विधायक हरलाल सहारण, गुलाबनाथ व कैलाशनाथ रुकनसर आदि मंचस्थ अतिथि थे। कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि समाज सेवा का यह कार्य मानवता को मजबूत करता है और ऐसे आयोजन समाज में सद्भाव और सहयोग की भावना को बढ़ावा देते हैं। विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि सेवा करना मनुष्य का परम धर्म है। हर समाजसेवी को सेवा जैसे पुनीत कार्य करने चाहिए। जिससे मनुष्य के कष्टों का निवारण होता है। इस अवसर अजय लोहिया ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महेंद्र चौबे, सुनील भाऊवाला, विश्वनाथ राजगुरू, गुरुदास भारती, मंगतूराम चोटिया, दिनेश शर्मा, पवन बगड़िया, विनोद लुणियां, शेरू गोयनका, महेन्द्र राजगढ़िया, सुधाकर सहल, रामावतार लोहिया आदि मौजूद रहे।

चूरू विधायक हरलाल सहारण के लिए क्या बोल गए रफीक मंडेलिया