Advertisement
Home राजस्थान चूरू विधायक सहारण ने सहनाली छोटी में किया ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण

विधायक सहारण ने सहनाली छोटी में किया ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण

चूरू। ग्राम पंचायत सहनाली छोटी में राज्य सरकार द्वारा संचालित सेवा पर्व पखवाड़ा के अंतर्गत षुक्रवार को ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राजस्व विभाग, पंचायती राज विभाग सहित 16 विभागों ने ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया और सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया। इस दौरान विधायक हरलाल सहारण ने शिविर का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस अवसर पर विधायक सहारण ने कहा कि भाजपा के राज में विकास की गंगा बहाई जाती है। कांग्रेस ने तो सिर्फ जनता को लूटने का काम किया है। जब भाजपा की सरकार आई है, तब-तब जनता को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने का काम किया है। केंद्र व राज्य सरकार विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। इस अवसर पर प्रधान दीपचन्द राहड़, पंचायत समिति सदस्य विक्रम कोटवाद आदि ने भी विचार व्यक्त किए। तहसीलदार अशोक गोरा ने ग्रामीणों को राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से अवगत करवाया। इस मौके पर अतिथियों ने आबादी भूमि के पटटे, जॉब कार्ड व विवाह प्रमाण-पत्र ग्रामीणों को वितरित किए। इस अवसर पर सरपंच कैलाश कुमार बसेर, विद्याधर शर्मा, महेन्द्र सिहाग, विकास अधिकारी महेंद्र भार्गव, नायब तहसीलदार महेन्द्र गहलोत, ग्राम विकास अधिकारी मनजीत चौधरी, पटवारी अजीत भाकर सहित अनेक अधिकारी-कर्मचारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

“वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान | कांग्रेस का प्रदर्शन | सांसद, विधायक हुए शामिल | Churu Congress Rally

सेवा पखवाड़ा को लेकर भाजपा की तैयारी | राजेंद्र राठौड़ आवास पर अहम बैठक | BJP Churu News 2025

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया आई एफ डब्ल्यू जे की स्मारिका का विमोचन

GST स्लैब में बदलाव: चूरू की जनता की राय | फायदा या नुकसान? जानिए सच्चाई | Ground Report

https://youtu.be/Upe0kirs3Xs

चूरू में जाम, हादसों और सीवर क्षति से परेशान नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन | Heavy Vehicles Ban Demand |

Advertisement