झुंझुनूं: सामाजिक संस्थाओं ने पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भेजी, जिला कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाई

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
पंजाब में हाल ही में आई भयंकर बाढ़ ने राज्य के कई जिलों में भारी तबाही मचा दी है। लाखों लोग बेघर हो गए हैं और फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। इस संकट की घड़ी में झुंझुनूं जिले की सामाजिक संस्थाओं ने मानवता का अनोखा उदाहरण पेश किया। जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने सोमवार को पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए एकत्रित राहत सामग्री से लदी गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।यह राहत कार्य जिला झुंझुनूं की सामाजिक संस्था इत्तेहादुल मुस्लिमीन और जमीयत उलेमा झुंझुनूं के आह्वान पर आयोजित किया गया। झुंझुनूं हेडक्वार्टर से ईदगाह रोड स्थित मक्का मस्जिद के पास कुरैशी गेस्ट हाउस पर एकत्रित हुए लोगों ने भोजन, कपड़े, दवाइयां, तिरपाल और अन्य आवश्यक सामग्री का संग्रह किया। जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने हरि झंडी दिखाकर इन गाड़ियों को पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए रवाना किया। उन्होंने कहा, “यह एक नेक कार्य है। झुंझुनूं की सामाजिक संस्थाएं देश की एकता और भाईचारे का प्रतीक हैं। पंजाब के भाई-बहनों को हमारी ओर से शुभकामनाएं और हर संभव सहायता।”उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर राहत कार्यों में जुटी हैं, लेकिन सामाजिक संस्थाओं का योगदान अमूल्य है। इत्तेहादुल मुस्लिमीन के जिला अध्यक्ष,जुबैर कुरैशी ने भी मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, “हमारा संस्था हमेशा जरूरतमंदों के साथ खडी रहती है। पंजाब की बाढ़ जैसी विपदा में हमारी यह छोटी सी मदद भी उनके दर्द को कम करने में सहायक होगी।” वहीं जमीयत उलेमा झुंझुनूं की इसलाहे मुआशरा कमेटी सदर मुफ्ती इमरान कासमी ने धार्मिक भावना से प्रेरित होकर लोगों से अपील की कि ऐसी विपत्तियों में एकजुट होकर सहायता करें।इस अवसर पर कई प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता और धार्मिक नेता मौजूद रहे, जिनमें नासिर छींपा, मुबारिक रंगरेज, जुबैर अली उर्फ जुबी, मेहमूद किलानिया, फयूम कुरैशी, शाहीन कुरैशी, इरशाद चेजारा, आसिफ आगवन, हाफिज मुमताज, हाफिज जक्की, हाफिज अफजल, मौलाना कलीमुद्दीन, मौलाना अब्दुल अजीज, हाजी अनवर लतीफ लुहार, हाजी मजीद दानका, अकरम चौबदार, शौकत चौबदार, आबिद कुरैशी और इरशाद चेजारा शामिल थे। इन सभी ने संयुक्त रूप से राहत सामग्री एकत्रित करने में योगदान दिया।

GST स्लैब में बदलाव: चूरू की जनता की राय | फायदा या नुकसान? जानिए सच्चाई | Ground Report

NSUI का चूरू में कुलपति के खिलाफ ज़ोरदार प्रदर्शन | लोहिया कॉलेज में छात्रों का अनोखा विरोध | Churu News

चूरू में जाम, हादसों और सीवर क्षति से परेशान नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन | Heavy Vehicles Ban Demand |

राहुल गांधी का पुतला दहन | चूरू में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन | Modi की माँ पर टिप्पणी का विरोध

चूरू: मालियों की ढाणी में सीवरेज ओवरफ्लो से हाहाकार | नगर परिषद को सौंपा गया ज्ञापन | STP समस्या