हर घर तिरंगा अभियान का भव्य शुभारंभ: जिला कलक्टर डॉ. अरूण गर्ग ने दिखाई तिरंगा रैली को हरी झंडी

लायंस क्लब झुंझुनूं की पहल, 11 भामाशाहों के सहयोग से 1100 तिरंगे होंगे निःशुल्क वितरित

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
आजादी के अमृत महोत्सव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से गुरूवार को झुंझुनूं में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ का भव्य एवं गरिमामय शुभारंभ किया गया। लायंस क्लब झुंझुनूं के तत्वावधान में कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में देशभक्ति का उत्साह देखते ही बन रहा था। “विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा” के उद्घोष से पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया।।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलक्टर डॉ. अरूण गर्ग का स्वागत आदर्श बाल निकेतन स्कूल के विद्यार्थियों ने आकर्षक बैंड वादन के साथ किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर भव्य तिरंगा रैली निकाली, जिसे जिला कलक्टर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली ने पूरे परिसर में देशभक्ति का संदेश दिया और उपस्थित लोगों ने भारत माता के जयकारों के साथ तिरंगे का अभिवादन किया। कार्यक्रम के दौरान जिला कलक्टर डॉ. अरूण गर्ग, उपखण्ड अधिकारी रामकरण, मनीराम (पूर्व महाप्रबंधक, उद्योग विभाग) तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में आए फरियादियों, आमजन और आसपास के दुकानदारों को सम्मानपूर्वक लकड़ी लगे तिरंगे झंडे वितरित कर अभियान की शुरूआत की।

11 भामाशाहों के सहयोग से वितरित होंगे 1100 तिरंगे

लायंस क्लब झुंझुनूं की विशेष भामाशाह योजना के तहत 11 सम्मानित भामाशाहों के सहयोग से 1100 लकड़ी लगे तिरंगे झंडों का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। अभियान का पहला कार्यक्रम गिन्नी देवी राधा बल्लभ खेतान चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से, ट्रस्टी परमेश्वर हलवाई के सहयोग से आयोजित किया गया। क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य प्रत्येक घर तक तिरंगा पहुंचाकर राष्ट्रध्वज के सम्मान और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है। इस अवसर पर लायंस क्लब झुंझुनूं के अध्यक्ष एमजेएफ लायन डॉ. डी.एन. तुलस्यान, डॉ. बबीता कुमावत (जोन चेयरपर्सन), एमजेएफ लायन नरेन्द्र व्यास (अध्यक्षीय सलाहकार), शिव कुमार जांगिड़, गोपाल कृष्ण गुप्ता (उपाध्यक्ष), कैलाश चन्द्र सिंघानिया (पूर्व अध्यक्ष), एमजेएफ लायन मनोज सिंह टीकेएन, सुभाष प्रजापत (कार्यक्रम संयोजक), डॉ. देवेन्द्र सिंह शेखावत (आईपीपी), शकुंतला पुरोहित, सम्पतराम पुरोहित, मांगीलाल वर्मा, महिपाल सिंह एवं दयाशंकर अरड़ावतिया सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा गिन्नी देवी राधावल्लभ खेतान ट्रस्ट के ट्रस्टी परमेश्वर हलवाई, श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के ट्रस्टी डॉ. डी.एन. तुलस्यान, रोहिताश्व बंसल, सीए पवन केडिया, चुणा चौक विकास समिति के अध्यक्ष शिवचरण पुरोहित, सुरेन्द्र शर्मा (प्रिंसिपल) सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी, गणमान्य नागरिक और विद्यार्थी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में लायंस क्लब झुंझुनूं एवं श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के पदाधिकारियों ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों, भामाशाहों, समाजसेवियों, विद्यार्थियों और नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए सभी से अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराकर ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, गौरव और हर भारतीय के स्वाभिमान का प्रतीक है।