सीबीएसई राष्ट्रीय ताइक्वांडो में क्वालीफाई कर लौटी नूपुर अग्रवाल का चूरू में भव्य स्वागत

गुजरात में आयोजित जोनल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चुनी गईं, चूरू स्टेशन पर किया गया खिलाड़ियों का माल्यार्पण

चूरू। सीबीएसई राष्ट्रीय ताइक्वांडो में क्वालीफाई कर चूरू पहुंचने पर गुरुवार को नूपुर अग्रवाल का भव्य स्वागत किया गया। कोच हेमंत भाटी ने बताया कि 3 से 6 अगस्त तक गुजरात के गांधीनगर में हुई सीबीएसई जोनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान के 1200 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें चूरू के 11 खिलाड़ी षामिल हुये थे। भाटी ने बताया कि नूपुर अग्रवाल ने अंडर 19 के अंडर 68 भार वर्ग में भाग लेकर पूर्व राष्ट्रीय पदक विजेता मध्य प्रदेश की मुस्कान चावला को परास्त कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया और 4 से 8 अगस्त को उत्तर प्रदेश में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। टीम मैनेजर अंजना शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में रावी शर्मा, माही, सरिता, दिव्या नेहरा, भव्या नेहरा, रोनित, निकित, अली जीशान, लोकेश भाकर, प्रतीक श्योराण ने भी षानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान चूरू रेलवे स्टेषन पर गुरूवार को इन खिलाड़ियों का मार्ल्यापण कर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर नीतू नेहरा, अविनाश नेहरा, बलकेश, रामनिवास अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, शहजाद खान, चंद्रकला भांभू, अकादमी सह कोच वरुण शर्मा, प्रभा अग्रवाल, आशीर्वाद, पार्थ नेहरा सहित बेलमोंट स्कूल के स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का सादुलपुर में भव्य शुभारंभ | महिला वर्ग 14, 17, 19 वर्ष | MD भाटी स्कूल

शिक्षकों का ज़बरदस्त प्रदर्शन | स्थानांतरण और पदोन्नति की मांग | को 16 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा | Churu News

1.5 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश | चूरू पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार | Real Estate Fraud

चूरू बना अंगदान अभियान में प्रदेश का हीरो | 6000+ रजिस्ट्रेशन | Dr.Pukar | Organ Donation Awareness

प्रेसवार्ता में विधायक हरलाल सहारण ने शहर के चहुमुखी विकास के लिए प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी

Churu के Taekwondo खिलाड़ियों को South Korea से Black Belt मान्यता | 7 साल का खिलाड़ी बना प्रेरणा

चूरू में भारी बारिश के बाद भराव क्षेत्रों का विधायक हरलाल सहारण ने किया निरीक्षण | Churu Rain Update

बघेला गांव में राशन डीलर राजू पंडित की बहाली की मांग | चूरू DSO कार्यालय पर ग्रामीणों का प्रदर्शन