Advertisement
Home राजस्थान चूरू तारानगर रोड स्थित करंट बालाजी मंदिर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से...

तारानगर रोड स्थित करंट बालाजी मंदिर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

रुद्राभिषेक, सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

चूरू। तारानगर रोड स्थित करंट बालाजी मंदिर परिसर में भगवान परशुराम मंदिर में बुधवार को भगवान परशुराम का जन्मोत्सव हर्षोल्लास और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विप्र फाउंडेशन के संरक्षक फतेहचंद सोती द्वारा सपत्नीक रुद्राभिषेक से किया गया। इस दौरान विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष शंभु दयाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष विष्वनाथ शर्मा सहित विप्र बंधुओ ने भगवान परशुराम की पुजा अर्चना की। इस अवसर पर हनुमान चालीसा पाठ का सामूहिक वाचन किया गया। कार्यक्रम में विप्र फाउंडेशन के रामवतार शर्मा, श्रीराम पिपलवा, सुरेंद्र बावलिया, योगेश गौड़, जगदीश चोटिया व जय प्रकाश सेवदा ने सहयोगी भूमिका निभाई। इस अवसर पर विधायक हरलाल सहारण, भाजपा नेता ओम सारस्वत, वासुदेव चावला, पदम सिंह राठौड़, मोहन गढ़वाल, गोविन्द महनसरिया, दीनदयाल सैनी, पूर्व सभापति विजय शर्मा, धर्मेंद्र राकसिया, देवकी नंदन दर्जी, कमलेश राव, संपत दहिया, सूरजमल गुर्जर, पवन शर्मा, देवकरण कस्वां, राज कुमार ठठेरा, अनिल पंजवानी, सुनीता प्रजापत, सत्यनारायण सोनी, भीकमचंद बगड़िया, मोहन भालेरीवाला, विजय बाल्मिकी, दिनेश बावलियां, विनोद ओझा, गोपीराम, सुनीता आत्रेय सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरूषों ने महा आरती में भाग लिया।

Advertisement