Advertisement
Home राजस्थान चूरू एनएच 52 रामसरा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर,...

एनएच 52 रामसरा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, सालासर जा रहे बाइक सवार पिता की मौत व पुत्र घायल

चूरू। निकटवर्ती गांव रामसरा के पास गुजरने वाले एनएच 52 पर सड़क हादसे में 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसका बेटा गम्भीर घायल हो गया। सदर थाना पुलिस ने मृतक का गुरुवार करीब 11 बजे पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। सदर थाने में अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। सदर थाने के एएसआई गिरधारीलाल सैनी ने शाम 4 बजे के करीब जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात हरियाणा निवासी 45 वर्षीय विजय कुमार अपने 12 वर्षीय बेटे के साथ बाइक पर सालासर जा रहे थे। चूरू के सदर थाना क्षेत्र में एनएच 52 पर रामसरा के पास बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में विजय कुमार और उसका बेटा घायल हो गए। जिनको मौके पर मौजूद प्रदीप सिंह, राहुल और किशन ने निजी वाहन से अस्पताल के पहुंचाया, जहां मौजूद डॉक्टर ने दोनों का इलाज किया। विजय कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। गुरुवार को परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया।

यह भी देखिए…

खास बातचीत : न्यायिक मजिस्ट्रेट, विधि अधिकारी बनने के इच्छुक युवा जरूर देखें यह इंटरव्यू

Advertisement