‘वन टीच वन‘ अभियान से जिले को बनाएं सम्पूर्ण साक्षरः राठौड़

58 वें अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जिला साक्षरता एवं महिला अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय कार्यक्रम, पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़, विधायक हरलाल सहारण, कार्यवाहक जिला कलक्टर उत्तमसिंह शेखावत सहित अधिकारी, जनप्रतिनिधि रहे मौजूद, उल्लेखनीय कार्य करने वालों का किया सम्मान

चूरू। 58 वें अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जिला साक्षरता एवं महिला अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को जिला पेंशनर कल्याण केन्द्र के सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि वन टीच वन अभियान चलाकर सम्पूर्ण जिले को साक्षर बनाएं। असाक्षरता के अभिशाप को मिटाने के लिए हम सब को मिलकर स्वयंसेवी शिक्षक के रूप में घर, परिवार, पड़ोस और मौहल्ले के असाक्षरों को साक्षर करना होगा। उन्होंने कहा कि अब साक्षरता के मायने बदल गये हैं। यह केवल पढ़ना, लिखना और संख्या ज्ञान प्राप्त करने तक सीमित नहीं हैं। साक्षरता का तात्पर्य वित्तीय साक्षरता, कानूनी साक्षरता, डिजिटल साक्षरता, वाणिज्यिक कौशल, स्वास्थ्य देखभाल, जागरूकता, बाल देखभाल और शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, आपदा प्रबन्धन, सड़क यातायात दुर्घटना प्रबन्धन आदि महत्वपूर्ण जीवन कौशल सीखने से है। इसलिए हम सब मिलकर नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अन्तर्गत ‘वन टीच वन‘ के उद्देश्य को लेकर काम करें। विशिष्ट अतिथि विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि यह बड़ी खुशी की बात की सम्पूर्ण जिले के जागरूक नागरिक साक्षरता अभियान से जुड़कर जिले को साक्षर बनाने में एकजुट होकर काम कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण समाज को शिक्षित करने के लिए हमें बालिका शिक्षा पर ध्यान देने की आवश्यकता है। बालिका शिक्षा हमारे समाज के उत्थान की रीढ़ है। जब तक हमारे समाज की बालिकाएं शिक्षित व समर्थ नहीं होंगी, तब तक हमारा समाज खड़ा नहीं हो सकेगा। हमारी बेटियां आज विश्व पटल पर हमारे देश की छाप छोड़ रही हैं। खेल, शिक्षा, चिकित्सा एवं अंतरिक्ष सहित समस्त क्षेत्रों में हमारी बेटियों ने मिसाल कायम की है।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कार्यवाहक जिला कलक्टर उत्तमसिंह शेखावत ने कहा कि समस्त विभाग आपसी समन्वय से साक्षरता अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने साक्षरता संकल्प और साक्षरता शपथ को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर निरक्षरता के अभिशाप को मिटाने के लिए उपस्थितों से आह्वान किया। इस अवसर पर विक्रमसिंह कोटवाद, भामाशाह चुन्नीलाल गुरी, एसीबीओ खालिद तुगलक, जिला साक्षरता अधिकारी ओमप्रकाश फगेड़िया, महिला अधिकारिता विभाग के कार्यवाहकउपनिदेशक जयप्रकाश तथा ओमप्रकाश तंवर आदि अतिथि मंचस्थ रहे। अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्प् अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इन्दिरा सिंह ने सरस्वती वन्दना प्रस्तुत की। साक्षरता के राजेन्द्रकुमार, ब्लॉक समन्वयक कल्पना, उम्मेद सिंह, महिला अधिकारिता विभाग के अनिलकुमार, ज्ञानप्रकाश गोदारा, शकुन्तला, पूजा गेट, अंजना गुप्ता, पेंशनर समाज के हरिसिंह, विनोदकुमार जांगिड़, शेरसिंह चौहान, महावीरप्रसाद, बुद्धरमल जांगिड, लक्ष्मणराम नैण, मधुर स्पेशल स्कूल की अंजू नेहरा, नीरज कविया, कुन्दनसिंह आदि ने अतिथियों का स्वागत किया व आयोजन में उल्लेखनीय सहयोग किया।
जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश फगेड़िया ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि निरक्षर व्यक्ति किसी भी सन्दर्भ में दृश्य, श्रव्य और डिजीटल सामग्री का उपयोग करके विषयवस्तु को पहचानने, समझने, व्याख्या करने और संचार करने की क्षमता पैदा करना है। उन्होंने साक्षरता के पांच लक्ष्यों के बारे में जानकारी दी।महिला अधिकारिता विभाग के कार्यवाहक उपनिदेशक जयप्रकाश ने धन्यवाद ज्ञापित किया। शिक्षक राजेन्द्र तंवर ने साक्षरता कविता, राजीविका की पायल, सुलोचना व सरोज ने साक्षरता गीत तथा विश्वनाथ भाटी ने साक्षरता कविता प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि राठौड़ ने सभी उपस्थितों को साक्षरता संकल्प एवं साक्षरता शपथ दिलाई।

उल्लेखनीय कार्य करने वालों का किया सम्मान

इस अवसर पर साक्षरता में उल्लेखनीय कार्य करने वाले कोहिणा के विश्वनाथ भाटी, बागला उमावि चूरू के महेश सोनी, बैरासर बीदासर के सुभाषचन्द्र, लसेडी के सुमन पूनिया, गुडावड़ी के नरोतम सिंह, प्राध्यापक रामप्रसाद तंवर, ब्लॉक समन्वयक मनीराम, मुकेश जांगिड़, विद्यालय सहायक विनोदकुमार नायक, जिला कारागृह के प्रहरी नरोतमसिंह राठौड़, मनीष कुमार, महेन्द्र पूनिया, गणेशाराम मेघवाल, विनीता गोस्वामी, सुरेशकुमार, प्रमोदकुमार, वर्षा जांगिड, सुनीलकुमार, कंचन, कृष्णकुमार, पूना देवी, महावीरगिरी, रतनादेवी, मगनाराम, रामप्रताप, राकेशकुमार को जिला स्तर पर तथा बलबीर सिंह, कुलदीप सिंह, राकेशकुमार, राजवीरसिंह, अरमान खान,करणी सिंह, राजूसिंह, हरिराम, सुमनदेवी, मनीष सैनी, नीलम कुमारी, सरला देवी, सुमित्रा देवी, सुमन, रामनिवास सैनी को ब्लॉक स्तर पर प्रशस्ति पत्रा एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। महिला अधिकारिता विभाग की ओर से आयोजित निबन्ध प्रतियोगिता में खुशबू प्रजापत व दिव्या, पोस्टर प्रतियोगिता में उजाला व नीतू कंवर तथा रंगोली में शिवानी एण्ड ग्रुप व अनिता एण्ड ग्रुप को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष ‘बहुभाषी शिक्षा को बढ़ावा देना‘ आपसी समझ और शान्ति के लिए साक्षरता‘ की साक्षरता की थीम पर महिला अधिकारिता विभाग की ओर से सम्पूर्ण जिले में साक्षरता के लिए जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। संचालन ओमप्रकाश तंवर एवं एड. रमेशकुमार सोनी ने किया।

यह भी देखिए…

खास बातचीत : न्यायिक मजिस्ट्रेट, विधि अधिकारी बनने के इच्छुक युवा जरूर देखें यह इंटरव्यू