Advertisement
Home राजस्थान चूरू नानी बाई को मायरो कथा का शुभारंभ

नानी बाई को मायरो कथा का शुभारंभ

चूरू। दुर्गाष्टमी के पावन दिवस पर सामुदायिक भवन, अग्रसेन नगर में नानी बाई को मायरो कथा के शुभारंभ पर श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा की गणेश पूजा-अर्चना की। पंडित रविप्रकाश शर्मा के आचार्यत्व में यजमान वैद्य बनवारी लालजी शर्मा ने शुभारंभ पर पूजा अर्चना की। कलश यात्रा गीता भवन से कथावाचक जनार्धन महाराज के सानिध्य में अग्रसेन नगर के प्रमुख मार्गों से होकर कथा स्थल सामुदायिक भवन पर पहुंची। कलश यात्रा के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। दोपहर 2 बजे से शाम 5.30 तक नानीबाई को मायरो कथा में नरसी भक्त व भगवान श्रीकृष्ण के प्रसंगों पर कथावाचक जनार्धन महाराज ने सात्विक प्रवचन दिया। अग्रसेन नगर समग्र विकास समिति के अध्यक्ष मदन लालजी राजपुरोहित ने कथा में श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया । कथा में 2 3 से 24 अक्टूबर चलेगी।

इस कारण से तारानगर से चुनाव लडेगें राजेन्द्र राठौड़, भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ चावला ने बताई हकीकत

Advertisement