माकपा का कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न, विधानसभा चुनाव लड़ेगे का आह्वान

0
870

वक्ता बोले दोनों पार्टियों ने देश व प्रदेश का नहीं किया भला

सरदारशहर। भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी विधानसभा क्षेत्र सरदारशहर का कार्यकर्ता सम्मेलन शुक्रवार को मीणा गेस्ट हाउस में सम्पन्न हुआ। पार्टी के विधानसभा प्रत्याशी कॉमरेड छगनलाल चौधरी ने कहा की इस बार विधानसभा चुनाव में पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ेगी। उन्होनें कहा कि देश व प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियों से जनता परेशान हो चुकी है। इस बार इन दोनों पार्टियों को जनता स्वीकार नहीं करेगी। यह दोनों पार्टियां पूंजीपतियों की पार्टी है। किसानों और नौजवानों के खिलाफ नीतियां दोनों पार्टी बनाती आई है। माकपा लगातार बिजली, पानी, बीमा क्लेम की लड़ाई लगातार लड़ती आई है। जब किसानों की फसल बर्बाद हो रही थी। तब कांग्रेस और बीजेपी टिकट की लिए दिल्ली जयपुर डेरा डाल रखा था। वहीं माकपा सड़कों पर लड़ाई लड़ रही थी। किसानों के हितों की लड़ाई के दौरान हम इस बार विधानसभा चुनाव में उतरे है। इस मौके पर डूंगरगढ़ के पार्टी सचिव मोहनलाल भादू, झुझनू के किसान सभा के जिला मंत्री मदन यादव, सांवरमल मेघवाल, भादर भांभू, मदनलाल जाखड़, मानाराम पोटलिया, कमला चौधरी, भगवानराम जाखड़, काशीराम सारण, रामनारायण सारण सहित अनेक वक्ताओ ने संबोधित किया। संचालन रामकृष्ण छींपा ने किया।

इस कारण से तारानगर से चुनाव लडेगें राजेन्द्र राठौड़, भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ चावला ने बताई हकीकत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here