मार्शल आर्ट क्लब के खिलाड़ियों का किया सम्मान

चूरू। मार्शल आर्ट क्लब के खिलाड़ियों ने 67 वी जिला स्तरीय स्कूली कराटे प्रतियोगिता में लार्ड्स इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए लक्ष्मीनारायण ने स्वर्ण पदक व सोफिया खान ने रजत पदक जीता ,ज्योति वह श्रद्धा ने बेहतर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर लार्ड्स स्कूल के प्राचार्य कमलेश शर्मा व कोच कविंद्र राठौर ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कोच कविंद्र राठौर ने स्कूल प्राचार्य को धन्यवाद दिया।