गाँव और देहात की कायाकल्प की जिम्मेदारी मेरी – रफीक मंडेलिया

0
862

चूरू। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने कांग्रेस विजय संकल्प सम्मेलन के तहत चूरू विधानसभा क्षेत्र के झारिया ग्राम में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर वे सत्ता में आते हैं तो गांव और देहात की कायाकल्प की जिम्मेदारी उनकी होगी।
सभा में 12 पंचायतों के ग्रामीण उपस्थित थे। ग्रामीणों ने अपनी पंचायत की समस्याएं बतायीं जिस पर मंडेलिया हर संभव प्रयास का आश्यावसन दिया। उन्होंने कि चूरू के विधायक राजेंद्र राठौड़ पर निशाना साधते हुए कहा की 35 सालों के अपने कार्यकाल में चूरू का कोई विकास नहीं करवाया गया। अब समय है की चूरू की जनता उनसे उनके कामों का हिसाब मांगे।
चूरू पंचायत समिति प्रतिपक्ष नेता धर्मेन्द्र बुडानिया ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा की भाजपा किसान विरोधी सरकार है जिसकी नीतियों की वजह से किसानो को महीनों तक सड़कों पे बैठना पड़ा। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के दौरान रफीक मंडेलिया ने अपने जेब से पैसा लगा कर लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाई।

जिला परिषद सदस्य कमला पुनियां, किसान नेता आदूराम न्यौल, देहात ब्लॉक अध्यक्ष किशोर धान्धू, पूर्व सभापति गोविन्द महनसरिया, शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर, ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नारायण बालाण, पूर्व उप जिला प्रमुख सोहन मेघवाल, रामप्रताप कांटिवाल, युथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष आसिफ खान ने भी सभा में अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर एन.के झारिया, सुनिल मेघवाल, एडवोकेट रामेश्वर प्रजापति, असलम खां अखाण, हरिराम पुनियां, सरपंच रणजीत श्योराण, सरपंच कैलाश मेघवाल, भंवरसिंह गहलोत, मनीराम कडवासरा, देबू सुन्डा, विक्रम मेघवाल, जंगशेर खां भुवाण, नाजम खां, श्योचंद प्रजापत, अयूब खां, प्रमेश्वर ढाका, रामेश्वर नायक, लिलाधर चुलैट, चन्द्रभान मेघवाल, धिरेन्द्र सैनी, अनूप जाखड, हरि सिंह राठौड, भरत सिंह चलकोई, भगवानाराम मेघवाल, रामनिवास कडवासरा, श्रीचंद गोदारा, सुरेन्द्र मेघवाल, भंवरलाल भाकर, इन्द्र सिंह, आजम अली, बिजूराम मेघवाल अनीस खान सहित सैकडो कांग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्यारेलाल दानोदिया ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here