सरस व्यवहार सेवाकाल का महत्वपूर्ण अंग-टुहानिया

0
1467

जनसम्पर्ककर्मी जसवंत सिंह मेड़तिया का किया अभिनंदन, जनसम्पर्ककर्मी, पत्रकार, अधिकारी, जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

चूरू। सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय में शुक्रवार षाम उत्कृष्ट सेवाओं के लिए जनसम्पर्ककर्मी जसवंत सिंह मेड़तिया का अभिनंदन किया गया। इस दौरान माल्यार्पण कर, शॉल ओढ़ाकर, साफा पहनाकर व श्रीफल प्रदान कर अभिनंदन किया गया। समारोह के दौरान सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के एसीपी उपनिदेशक नरेश टुहानिया ने कहा कि कार्मिक का सरस व्यवहार उसके सेवाकाल में दूसरे लोगों के लिए सर्वाधिक मायने रखता है। किसी भी कार्मिक की पहचान उसके व्यवहार से ही होती है। राजकीय सेवा में जनता के प्रति सेवा भावना से दिया योगदान कार्मिक को हर जगह सम्मान दिलाता है। जिला वक्फ कमेटी के संरक्षक जमील चौहान ने कहा कि जसवंत सिंह ने जनसंपर्क के क्षेत्र में अपने जीवनकाल के सर्वोत्तम योग से सेवाएं दी हैं।

सहायक निदेशक (जनसम्पर्क) कुमार अजय ने कहा कि जनसम्पर्क सेवा सरकार एवं जनता के बीच की अहम कड़ी है। इस सेवा में जसवंत सिंह ने अपने जीवनकाल के महत्वपूर्ण 32 साल की सराहनीय सेवाएं दी हैं। उनकी सेवा से समाज एवं जनता को निश्चित तौर पर अमूल्य लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि जसवंत सिंह ने विभागीय दायित्वों के साथ समय-समय पर राज्य सरकार उपलब्धियों, कार्यकलापों, प्रदर्शनी एवं आम जनता के कल्याणार्थ योजनाओं के प्रचार-प्रसार में महती भूमिका निभाई है। समय-समय पर प्रशासन की ओर से इन्हें सम्मानित भी किया गया है।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार देवराज लाटा ने कहा कि पत्रकार कल्याण से जुड़े कार्यों में जसवंत सिंह ने सदैव सहयोग किया है। जनसम्पर्क सेवा में पत्रकारिता आम जनता एवं प्रशासन की कड़ी के रूप में काम करती है। पत्रकारिता क्षेत्र के लोगों को सदैव सेवा भावना के साथ जनसम्पर्क विभाग का सहयोग मिलता रहा है।

इस अवसर पर सेवानिवृत जनसम्पर्क कर्मी सीताराम जांगिड़ ने जसवंत सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की सराहना की। वरिष्ठ सहायक रामचंद्र गोयल ने आभार जताया। इस दौरान जसवंत सिंह के साथ उनकी धर्मपत्नी पूनम व परिवारजनों का भी अभिनंदन किया गया। समारोह के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता विकास मील, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी अशोक जांगिड़, कनिष्ठ सहायक मंगेज सिंह, बजरंग मीणा, संजय गोयल, विजय रक्षक, अजय चांवरिया, योगेन्द्र सिंह, रविन्द्र सिंह, सुनील कुमार, विनोद कुमार, वरिष्ठ पत्रकार राहुल शर्मा, मदन मोहन आचार्य, वरिष्ठ फोटो पत्रकार जगदीश सोनी, गिरधारी सैनी, पत्रकार श्रवण शर्मा, आशीष गौतम, अजय स्वामी, किशन उपाध्याय, अरूण टुहानिया, प्रेम शर्मा, शैलेन्द्र सोनी, कौशल शर्मा, श्याम जैन, राजेन्द्र सिंह शेखावत, जाकिर हुसैन, अजय गोयल, मैना देवी, वंदना, मोनिका, देवेन्द्र सिंह, बलबीर सिंह, अक्षया गोयल, रामरतन, विजेन्द्र सिहाग, राजवीर सिंह, ताराचंद सैनी सहित बड़ी संख्या में उपस्थित शुभचिंतकों ने जसवंत सिंह का अभिनंदन किया।

चुनावी चक्कलस : कांग्रेस — भाजपा में कौन है भारी ?वरिष्ठ पत्रकार नरेन्द्र शर्मा की वरिष्ठ पत्रकार राधेश्याम चोटिया से खास बातचीत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here