विप्र समाज ने समाज बचाओ, परिवार बचाओ, दहेज हटाओ अभियान पर किया मंथन

0
1863

राजस्थान गौड़ ब्राह्मण महासभा चूरू की हुई बैठक

चूरू। राजस्थान गौड़ ब्राह्मण महासभा चूरू की गुरुवार को हुईं बैठक में महासभा के चल रहे अभियान विप्र समाज ने परिवार बचाओ, समाज बचाओ और दहेज हटाओ को लेकर विचार-विमर्श किया।

नीरज गौड़ व रामरतन पुरोहित की ओर से किए गए मंगलाचरण के साथ शुरू हुई बैठक में महासभा के प्रदेश महामंत्री रामस्वरूप जोशी ने आपसी विवाद के न्यायालयों में आ रहे प्रकरणों पर चिंता जताते हुए कहा कि इसी कारण महासभा को परिवार बचाओ समाज बचाओ और दहेज हटाओ अभियान चलाने की आवश्यकता महसूस हुई। उन्होंने कहा दहेज के मामले कितने सही है या कितने गलत पर न जाकर हमें इसके कारणों को तलाशना होगा। क्योंकि इससे न केवल परिवार बल्कि समाज की नव संतति पर बूरा असर पड़ता हैं। हम बच्चों बच्चियों को संस्कार दे, उनसे संवाद करें तथा हमारा परिवार टूटने से बचें यह जरूरी हैं। क्योंकि परिवार मजबूत होगा तो समाज मजबूत होगा और राष्ट्र सशक्त होगा।

महासभा युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पंकज पचलंगिया ने परिवार और समाज को बचाएं रखना हमारी पहली प्राथमिकता है। दहेज को लेकर आरोप प्रत्यारोप और फिर बात थाना कचहरी तक पहुंच जाती है। कोर्ट कचहरी की नौबत नहीं आए, परिवार और समाज सुख-शांति से जीते हुए देश के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करें, यह वर्तमान की आवश्यकता है। उन्होंने कहा राजनीति, सामाजिक क्षेत्र में हम लोग काम करते हैं। राजनीति दलों में समाज का प्रतिनिधित्व होता है। इसलिए हमें प्रत्येक जिले की दो विधानसभा सीटों पर प्रतिनिधित्व करने का अधिकार मिले, इसकेलिए राजनीतिक पार्टियों से मांग भी करनी चाहिए। उन्होंने कहा महासभा देशभर में सामाजिक सरोकार के कार्य करती है। हम रचनात्मक काम करते हैं और देश के प्रति अपने दायित्व का बखुबी निर्वहन करते हैं। इसलिए हमें परिवार और समाज को मजबूत करना होगा।

बैठक में डॉ.महेश शर्मा ने कहा कि जिला स्तरीय समितियां बनाकर हमें समाजिक सरोकार के काम करने चाहिए। युवा शक्ति की सामाजिक कार्यों में भागीदारी रहे, ऐसे प्रयास कर हमें मजबूत समाज का निर्माण करना चाहिए जो देश हित में निहित है। उन्होंने संस्कार, संस्कृति और भारतीय समाज को एक सूत्र में पिरोने पर जोर दिया। बैठक में संगीताचार्य श्यामसुंदर शर्मा ने एक मन के साथ एकजुट होकर काम करना चाहिए। बैठक में एडवोकेट बजरंगलाल शर्मा, पूर्व सभापति विजय शर्मा, शिक्षाविद श्यामसुंदर कौशिक, राधेश्याम शर्मा व डॉ.रविकांत शर्मा ने विचार व्यक्त किए। महासभा के जिलाध्यक्ष सुधाकर सहल ने सदस्यों से अभियान में जुटने का आह्वान करते हुए आभार व्यक्त किया। संचालन बाबूलाल शर्मा ने किया। बैठक में महासभा के प्रदेश सचिव नरेन्द्र महर्षि व युवा प्रकोष्ठ के महासचिव राकेश टिलावत
इससे पूर्व विश्वनाथ शर्मा राजगुरु, सूर्य प्रकाश त्रिवेदी, योगेश गौड़, एडवोकेट कैलाश शर्मा, महेन्द्र चौबे, हुकमीचंद गौड़, रमाकांत शर्मा, महेश मिश्रा, जय प्रकाश शर्मा, दिनेश बावलिया, रमेश वशिष्ठ, गोपीचंद शर्मा, दिनेश लाटा, डॉ महेश शर्मा, राधेश्याम शर्मा, महेश बावलिया, राजेन्द्र शर्मा, अनिल कुमार शर्मा, संदेश इंदोरिया, भास्कर शर्मा, सुशील शर्मा, नीरज शर्मा, राम रतन पुरोहित आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।
डॉ सुरेन्द्र शर्मा, देवकांत शर्मा, एडवोकेट नरेन्द्र शर्मा, पुनीत लाटा, योगेश गोग्यान, श्रवण महर्षि, दिनेश धर्ड़, विनय गौतम, रजत शर्मा, अजय हारित, पंकज मिश्रा, नवीन शर्मा, घनश्याम महर्षि,संजय शर्मा,महेश गोग्यान, बाबू पाटिल,आकाश महर्षि, कुलदीप शर्मा, मनोज शर्मा आदि ने प्रतीक चिन्ह भेंट कर मंचस्थ अतिथियों का सम्मान किया।

मुख्यमंत्री गहलोत ने सालासर बालाजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here