भाजपा के जिला महामंत्री बनें अभिषेक चोटियां

0
1053

चूरू। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी.पी.जोशी, संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, जिला संगठन प्रभारी रामगोपाल सुथार के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष हरलाल सहारण ने अभिषेक चोटिया को जिला महामंत्री पद पर नियुक्त किया है।
चोटिया की नियुक्ति पर राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने भेजे शुभकामना संदेश में कहा कि अभिषेक के मनोनयन से पार्टी और भी गतिशिलता के साथ कार्य करेंगी। उन्होंने चोटिया को एक कुशल संगठनकर्ता एवं विचारधारा से सम्पन्न व्यक्ति बताते हुए कहा कि उनके महामंत्री बनने से हम सभी को प्रसन्नता की अनुभूति हो रही है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हरलाल सहारण ने कहा कि आगामी चुनावों को देखते हुए भाजपा के अनेक पदों पर दायित्वों का निर्वहन करने वाले अभिषेक चोटिया को जिला महामंत्री मनोनित किया गया है। चोटिया के मनोनयन से पार्टी के संगठनात्मक कार्यो को गति मिलेगी एवं उनके सांगठनिक अनुभवो का पार्टी को लाभ मिलेगा। इस मनोनयन को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सकारात्मक बताया।
भाजपा के प्रदेश मंत्री डॉ वासुदेव चावला, पूर्व जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, विधानसभा संयोजक पदमसिंह राठौड़, पूर्व सभापति विजय कुमार शर्मा, प्रधान दीपचन्द राहड़, जिला महामंत्री हेमसिंह शेखावत, नरेन्द्र कंवल, भास्कर शर्मा, जिला उपाध्यक्ष चन्द्राराम गुरी, सत्तार खान नेता प्रतिपक्ष विमला गढ़वाल, पूर्व प्रधान विक्रम कोटवाद सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति का स्वागत किया।

CHURU : पीसीसी उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने किया गोगाजी भक्तों को सम्मानित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here