गौतम आश्रम में झूला उत्सव और प्रतियोगिताओं ने बढ़ाया उत्साह, समाज को संगठित व संस्कारवान बनाने का संदेश
ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE


हनुमानगढ़। हिमांशु मिड्ढा
टाउन जंक्शन रोड स्थित गौतम आश्रम भवन में भटनेर महर्षि गौतम सेवा समिति (गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महिला संगठन) की ओर से हरियाली महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सावन की उमंग और लोक संस्कृति की छटा के बीच महिलाओं ने विभिन्न कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ महिला मंडल जिलाध्यक्ष सुशीला जोशी (बाला), सीमा गील, कृष्णा जाजड़ा, शारदा उपाध्याय, ममता लमानी, अर्चना जोशी एवं मंजू बच्छ ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद गणेश वंदना प्रस्तुत की गई।महिलाओं ने पारंपरिक एवं राजस्थानी लोकगीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को आनंदमय बना दिया। बिंदी प्रतियोगिता के साथ सावन के विशेष झूला उत्सव का आयोजन हुआ, जो कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा।
जिलाध्यक्ष सुशीला जोशी ने कहा कि समाज को मजबूत और संस्कारवान बनाने के लिए ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम जरूरी हैं। उन्होंने समाज में बढ़ती दूरियों और पारिवारिक बिखराव पर चिंता जताते हुए आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट रहने का संदेश दिया।मंच संचालन डॉ. अनुप्रिया व्यास ने किया। नृत्य प्रतियोगिता में अर्चना लमानी प्रथम, पिन्कल उपाध्याय द्वितीय और सुनीता जोशी तृतीय रहीं। बिंदी प्रतियोगिता में सुशीला जाजड़ा प्रथम, सुशीला सांखी द्वितीय और स्वीता बच्छ तृतीय रहीं।लंबी चोटी प्रतियोगिता में इंदूप्रभा लमानी प्रथम, स्वीता उपाध्याय द्वितीय और संजू उपाध्याय तृतीय रहीं। इस दौरान लक्ष्मी लमानी, सुशीला गील और राममेती सांखी सहित वरिष्ठ महिलाओं का सम्मान किया गया।अंत में प्रतियोगिता विजेताओं को स्मृति चिह्न तथा सभी महिलाओं को लाल चुनरी एवं श्रृंगार सामग्री भेंट की गई। सावन के झूलों और अल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।















