भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने शुरू किया सदस्य अभियान

0
1171

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सहारण का किया अभिनंदन

चूरू। विधायक निवास पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के ओर से भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हरलाल सहारण का साफा व पार्टी का दूपट्टा पहनाकर स्वागत करने के साथ ही मोर्चा की ओर से सदस्यता अभियान शुरू किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष हरलाल सहारण ने सदस्यता ग्रहण के मोबाइल नंबर 8140200200 पर मिस्डकॉल कर भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत की। जिलाध्यक्ष सहारण ने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा ने आज जो मेरा सम्मान किया है। वे आपके इस प्यार को कभी नहीं भुला नहीं सकते। आप जब भी आवाज़ देंगे तो हमेशा आप के लिए तैयार मिलेंगे। सहारण ने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा सदस्यता अभियान को तेज कर भाजपा को मजबूती प्रदान करें। उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी हैं।

जिला उपाध्यक्ष अभिषेक चोटिया ने मोर्चा के पदाधिकारियों को जानकारी देते हुए हर शहरी बूथ व ग्रामीण बूथ पर 50 अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं को सदस्य बनाएं। यह अभियान 10 दिन तक चलेगा। कार्यकर्ता मजबूत होगा तो पार्टी मजबूत होगी।

अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अख्तर खान ने कहा कि किसान परिवार से आनेवाले सहारण ने कभी भी जाति धर्म की राजनिति नहीं की है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के साथ कंधे से कंधा मिलाकर छोटे भाई लक्ष्मण की तरह अपनी भुमिका निभाई है। किसानों की हित की बात करनेवाले किसान नेता सहारण को भाजपा जिलाध्यक्ष बनने पर हमसब कार्यकर्ताओं को कुछ सीखने को मिलेगा। खान ने कहा कि राजस्थान की सरकार किसान-विरोधी व झुठा वादाकर सत्ता में आई थी। यह सरकार दलित व अल्पसंख्यकों की विरोधी सरकार हैं। हम सबको अबकी बार विधानसभा चुनाव में इस सरकार को विदा करना है।
अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रभारी हाजी अब्दुल हबीब अनवरी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति लोगों का अटूट् विश्वास हैं। जिसके कारण भारत देश विश्व में तरक्की कर रहा हैं। उन्होंने कहा कि पांच हजार नये मुस्लिम समाज के सदस्य बनाऐंगे।इससे पहले अल्पसंख्यक मोर्चा के रमजान खान जोईया, सलिम खिलजी, रमजान आसलु, अल्पसंख्यक मोर्चा के संयोजक हाजी शरीफ सोलंकी व सह-प्रभारी असगर अली जोईया आदि ने जिलाध्यक्ष को साफा पहना कर स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता पदम सिंह राठौड़, पूर्व उप सभापति अनवर थीम, उपाध्यक्ष सत्तार खां चायल, सुशील लाटा, दिनेश लाटा, मुख्त्यार खां, आमिन खोखर, जिला उपाध्यक्ष अजीज सलेमखानी, शहर मण्डल अध्यक्ष ईरशाद भाटी, बाबु टेलर, रतननगर मण्डल अध्यक्ष साबिर कुरेशी आदि ने विचार रखें। इस अवसर पर पूर्व पार्षद अलीशेर लुहार, शौकत गौरी, मुंशी चायल, नदीम सिरोहा, अनवर खिलजी, सोयल कुरेशी, मिन्टु काजी, रमजान खां मिटर रीडर, आसिफ खानजानी, ईस्लाम सोंलकी, जाबेद, ईदरीश, शरीफ सोलंकी, प्रकाश नायक, आवेश खान, अनिल शर्मा, हारून गौरी, सिंकन्दर लुहार, राकेश थालोड़, जाकिर खोकर आदि कार्यकर्ताओं ने पार्टी का दुपट्टा पहनाकर जिलाध्यक्ष सहारण का स्वागत किया। संचालन अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री मुराद खान ऐलमाण ने किया।

CHURU : सभापति पायल सैनी ने किया मोबाइल वितरण शिविर का निरीक्षण, पात्र महिलाओं को वितरित किये स्मार्टफोन

CHURU : अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राज्य विद्युत मंत्रालयिक संघ ने सौंपा ज्ञापन

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here